एसडी कॉलेज विजेता, मेजवान छोटूराम कॉलेज बना उपविजेता

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौ. छोटूराम पीजी कॉलेज, मुज़फ्फरनगर में शनिवार को चौ. छोटूराम स्मारक अंतर-महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी” रखा गया, जिसमें मां शाकुंभरी विवि से सम्बन्ध विभिन्न 11 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरकार के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में चौ. अमरपाल सिंह अध्यक्ष तथा चौ. शरद कुमार सचिव प्रबंध समिति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. पी. सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका डॉ. राधा मोहन तिवारी, डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी तथा डॉ. गिरिराज सिंह ने निभाई। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के तर्क, प्रस्तुति शैली एवं विषय की समझ के आधार पर परिणाम घोषित किए।
प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की कुल 11 टीमों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से एसडी कॉलेज, मुज़फ्फरनगर, जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज, मुज़फ्फरनगर, सीसीआर कॉलेज, मुज़फ्फरनगर, जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर, श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ और श्रीराम कॉलेज, मुज़फ्फरनगर, आरके कॉलेज शामली तथा एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हरबीरी देवी भोपाल सिंह डिग्री कालेज मुजपफरनगर आदि रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एसडी कॉलेज मुज़फ्फरनगर की टीम ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान चौ. छोटूराम पीजी कॉलेज, मुज़फ्फरनगर की टीम को प्राप्त हुआ। विषय के पक्ष में प्रथम पुरस्कार एसडी की वैदेही शर्मा तथा द्वितीय पुरस्कार छोटूराम कॉलेज की एलिना को मिला, जबकि विपक्ष में बोलते हुए छोटू राम कॉलेज की रिशु त्रिपाठी प्रथम व एसडी कॉलेज के अक्षय कुमार को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। सभी को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवीश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद के सचिव डॉ. ओमवीर सिंह के नेतृत्व में डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. रेणु, डॉ. आर्य पीएस, डॉ. टेशू, डॉ. हरिओम शर्मा, डॉ. केपी मालिक, डॉ. संयोनी दास आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया तथा ज्ञान, कौशल और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सनातन धर्म कालेज के छात्र एवं छात्रा ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की शैक्षिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद् द्वारा *विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी* इस विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में अनेक महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।इसमें सनातन धर्म कालेज, मुजफ्फरनगर की बी ए 6th सेमेस्टर की छात्रा

संचारी रोग नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य: उमेश मिश्रा

मुजफ्फरनगर ()। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं “दस्तक” अभियान की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की शासी निकाय एवं अंतर विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देश भूषण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया

श्रीराम के वन गमन की कथा सुन दु:खी हुए श्रद्धालु

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी जन्मोत्सव के बीच श्री बालाजी धाम संकीर्तन भवन में आयोजित श्री राम कथा के छटे दिन आचार्य शांतनु जी महाराज ने विभिन्न प्रसंगों के कथा को आगे बढ़ाते हुए आचार्य श्री ने भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण जी के 14 वर्ष वन गमन का मार्मिक वर्णन करते हुए बताया कि

जानसठ रोड पर गरजा एमडीए का महाबली, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कुकुरमुत्तों की तरह शहर के चारों ओर लगातार अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्यों एवं अवैध कॉलोनी बनाने की बढ़ती परंपरा को शक्ति से रोकने की खातिर एमडीए जनपद में लगातार अभियान चला रहा है। इस अभियान के चलते एमडीए की टीम में विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ो भी का भूमि पर हो

पालिका क्षेत्र में करीब 8.20 करोड़ से होगा लाइट लगाने का काम, तैयारी शुरू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के विकास को गति देने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच पालिका प्रशासन नगर पालिका क्षेत्र में करीब 8.20 करोड रुपए की लागत से लाइटों के माध्यम से शहर को जगमग करने जा रही है। इस धनराशि से पालिका के विभिन्न वार्ड और मुख्य स्थानों पर स्ट्रीट लाइटों के साथ हाईमास्ट

पुराने 15 नंबर बिजली घर के स्थान पर झूला पुल बनाए जाने की उठी मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा और व्यापारी नेताओं ने पुराने 15 नंबर बिजली घर के स्थान पर झूला पुल बनाए जाने की मांग की है। संजय चोपड़ा ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले को देखते हुए बिजली घर के स्थान पर झूला पुल का निर्माण किया

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal