रोमांचक मुकाबले में मेडिकल मावेरिक्स की 8 रन से जीत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में एमपीएल-2 के 26 वें मैच में मेडिकल मावेरिक्स ने रोमांचक मुकाबले में क्रिकेटरी चैंप को 8 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए आदित्य शर्मा को मैन आफ द मैच चुना गया। इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेडिकल मावेरिक्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। टीम की ओर से यशु प्रधान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 75 रन बनाए। इसके अलावा वहीं दिव्यांश राजपूत ने 33, वैभव त्यागी ने 16 और मयंक देशवाल ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया।
क्रिकेगिरी चैंप टीम की ओर से गेंदबाजी में सत्यम सांगू ने 2 विकेट, जबकि रमीज मलिक, अहमद नौशाद और अभिषेक पाल ने 1-1 विकेट हासिल किया। इसके बाद 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी क्रिकेगिरी चैंप की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विहान राणा ने 43 गेंदों में 80 रन की शानदार पारी खेली, वहीं सक्षम राय ने 31 और सत्यम सांगू ने 26 रन बनाए। मेडिकल मावेरिक्स की ओर से गेंदबाजी में आदित्य शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। इनके अलावा मुर्शिलीन खां ने 2 विकेट और दिनेश कुमार ने 1 विकेट हासिल किया। इस रोमांचक जीत के साथ मेडिकल मावेरिक्स ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति को मजबूत कर ली। पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. पंकज सिंह, डॉ. यश अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं डा. पंकज सिंह ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार आदित्य शर्मा और डा. यश गर्ग ने फाइटर आफ द मैच का पुरस्कार विहान को देते हुए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal