कोरी जाति के प्रमाण पत्र जारी न होने पर किया प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। वीरांगना झलकारी बाई कोरी एकता मंच द्वारा कोरी जाति के प्रमाण पत्र जनपद मुजफफरनगर की तहसीलों में जारी नहीं किये जाने के सम्बन्ध मे जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया एंव एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को दिया गया।

वीरांगना झलकारी बाई कोरी एकता मंच द्वारा आरोप लगाया गया कि कोरी जाति का जनपद मुजफफरनगर की विभिन्न तहसीलांे में तहसीलदार व लेखपालों द्वारा कोरी समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्रो के नाम पर शोषण किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि लेखपाल तरह तरह की गलत रिपोर्ट लगाकर लगातार कोरी जाति के प्रमाण पत्र निरस्त कर रहे हैं। जबकि इस सम्बन्ध में शासन से कई बार शासनादेश जारी किये जा चुके हैं किन्तु तहसील स्तर पर कोई अधिकारी उन शासनादेशांे को मानने को तैयार नहीं है। इस सम्बन्ध में पूर्व में कई बार कोरी जाति के लोग जिलाधिकारी से मिले और शिकायत की किन्तु किसी प्रकार का कोई निर्णय नहीं हुआ। तब समाज के लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन करने के बावजूद भी जिले स्तर के अधिकारियों पर किसी प्रकार का कोई असर नही हुआ।
आरोप लगाया गया कि जिलाधिकारी मुजफफरनगर लगातार कोरी जाति के हो रहे निरस्त प्रमाण पत्रों में कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं हैं। अगर जल्द से जल्द समाज की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जिला स्तर पर एक आंदोलन खड़ा किया जायेगा एवं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को घेरने का कार्य किया जायेगा। क्योंकि कोरी समाज भारतीय जनता पार्टी को वोट करता है। किन्तु भारतीय जनता पार्टी एवं शासन का कोई मंत्री इस समाज की समस्या का निस्तारण करने मे सक्षम नही है। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि कोरी समाज जल्द ही जिले स्तर पर एक बड़े आंदोलन की तैयारी में है। प्रदर्शन के बाद ज्ञापन देने वालों में मोहित कुमार कोरी, जितेन्द्र कोरी, सदन कोरी, धर्मेन्द्र, मांगेराम कोरी, जगत सिंह कोरी, शक्ति कोरी, नरेन्द्र कोरी, देशपाल कोरी, कुणाल कोरी, लक्की कोरी, नरेन्द्र कोरी आदि सैकडांे लोग उपस्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीन मंडी स्थल पर व्यापारी नेता संजय मित्तल के प्रतिष्ठान पर हुआ ध्वजारोहण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को पूरे देश मे 80वॉ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया जा रहा है। इस कड़ी में नवीन मंडी उद्योग व्यापार मंडल नवीन मंडी स्थल (संबंध) अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नवीन मंडी स्थल स्थित व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल के प्रतिष्ठान पर ध्वजारोहण किया गया।

आइडियल किड्स में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण श्रीमति त्रिशलादेवी जैन ने किया। राष्ट्रीय गान के बाद बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए एवं देशभक्ति के गीतों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों में अपनी राष्ट्र भावना से देश

तिरंगे की शान में नवीन मंडी स्थल पर गूंजा वंदे मातरम्, जय भारत माता का उद्घोष

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नवीन मंडी स्थल स्थित संजय मिश्रा के प्रतिष्ठान पर राष्ट्रध्वज फहराकर आजादी का जश्न हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। तिरंगा फहराते ही “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। कार्यक्रम में कृष्ण गोपाल मित्तल प्रांतीय उपाध्यक्ष

देशभक्ति से ओत-प्रोत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा जैन इंटर कालेज प्रांगण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय जैन इंटर कॉलेज मीनाक्षी चौक मुजफ्फरनगर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में छात्रों ने अभिभावकों ने और जैन समाज के अग्रणी समाज सेवीयों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जैन इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में बड़े हर्ष उल्लास के साथ

पीआर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखाई दिया देश भक्ति का जज्बा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पचेंडा रोड स्थित पी.आर. पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंघल और प्रधानाचार्य अनघ सिंघल द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और तिरंगे की आभा से गौरवान्वित दिखाई दिया। इस अवसर

एमएम इण्टर कालेज में शान से लहराया तिरंगा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमएम इण्टर कालेज मुजफ्फरनगर के प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के नवनिर्वाचित प्रबंधक महेश गौतम एवं प्रधानाचार्य डाॅ• रंजन सिंह पुण्डीर ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात छात्रों द्वारा राष्ट्रगान एवं झण्डा गीत प्रस्तुत किया गया। इस दौरान संजय कुमार मोघा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal