मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आईपीएल की तर्ज पर मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एमपीएल-2 के लीग मैच में मंगलवार को दूसरे दिन खेल मैदान पर अंबा वॉरियर्स और वसुंधरा सुपर किंग्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में वसुंधरा सुपर किंग्स ने आखिरी ओवर तक चले संघर्ष के बाद एक विकेट से शानदार जीत दर्ज की। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैच में पहली पारी में मैन आॅफ द मैच अभिषेक अहलावत रहे।
नुमाईश ग्राउंड स्थित चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को खेले प्रथम मुकाबले के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबा वॉरियर्स ने कुल 133 रन बनाए। इससे पूर्व टॉस जीत कर वसुंधरा सुपर किंग्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अंबा वॉरियर्स की टीम ने कुल 20 ओवर में 10 विकेट खोकर इस बीच 133 रन बनाए। मौ. अमान ने 30 रन की अहम पारी खेली। वहीं तरुण चौधरी ने 23 रन और समीर चौधरी ने 29 रन बनाए। वसुंधरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक अहलावत ने 04 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं ऋतिक वत्स ने 04 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट और विवेक कुमार ने 2 विकेट झटकें। मैच में अंबा वॉरियर्स को 15 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। वसुंधरा सुपर किंग्स ने 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। बाद में 134 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वसुंधरा सुपर किंग्स ने 19.3 ओवर में 09 विकेट खोकर 137 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। इस दौरान अनिवेश चौधरी ने 38 रन की कप्तानी पारी खेली। वहीं ऋतिक वत्स ने 23 रन व उवाश चौधरी ने 20 रन का योगदान दिया। मैच में अंबा वॉरियर्स की ओर से प्रियांशु गौतम ने 2 विकेट, रोहन अहलावत और विवेक सरोहा ने भी अहम विकेट हासिल किए। वसुंधरा सुपर किंग्स को 4 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। आखिरी ओवर तक चले रोमांच के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और अंतिम ओवर में जीत का फैसला हो सका। इस दौरान संयमित बल्लेबाजी और सधी हुई गेंदबाजी के दम पर वसुंधरा सुपर किंग्स ने एक विकेट से जीत अपने नाम दर्ज कर ली।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा






