मुजफ्फरनगर (बु.)। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेन्द्र गुप्ता ने शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त उप मुख्य/पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि डेयरी क्षेत्र के समग्र विकास हेतु चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार, डेयरी क्षेत्र में उपलब्ध तकनीकों की जानकारी को जन-सामान्य तक पहुंचाने, उन्नतशील स्वदेशी गो वंशीय नस्लों के बारे में जानाकरी देने, पशु एवं डेयरी प्रबन्धन आदि विषयों पर सामयिक परिचर्चा हेतु 23 फरवरी को जनपद में गोधन समागम का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी लाइव वेब कास्टिंग विकास भवन सभागार मुजफ्फरनगर में किया जाना है। उन्होंने बताया कि इसमें नंद बाबा दुग्ध मिशन के समस्त लाभार्थियों व आवेदकों, जनपद की समस्त गऊशालाओं व ग्राम प्रधानों एवं प्रगतिशील पशुपालकों को भी प्रतिभाग कराया जाना है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि ऐसे सभी पशु अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि अपने क्षेत्रान्तर्गत नन्द बाबा दुग्ध मिशन के सभी लाभार्थियों व आवेदकों, जनपद की समस्त गऊशालाओं और ग्राम प्रधानों एवं प्रगतिशील पशुपालकों को अपने स्तर से इस संबंध में सूचित कराते हुए आगामी 23 फरवरी को प्रात: 10.00 बजे विकास भवन सभागार में लाइव वेब कास्टिंग में प्रतिभाग कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त वेबकास्टिंग में सभी अधिकारियों को भी ससमय प्रतिभाग करना होगा।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






