पहले दिन हिन्दी का प्रश्न-पत्र 1282 हाई स्कूल और 939 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से जनपद में सीसीटीवी कैमरों एवं पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में प्रारम्भ हो गईं। पहले दिन हिन्दी एवं सामान्य हिन्दी विषय का प्रश्न पत्र देकर परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरों पर विजयी मुस्कान दिखाई दी। इससे पूर्व सुबह से ही नगर मुख्यालय से ग्रामीण क्षेत्रों तक बने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिली।
माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की परीक्षा के आगाज के साथ जनपद में बनाए 72 परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राएं बुधवार को निर्धारित समय से पहले ही पहुंचने लगे थे। इस बीच कई परीक्षार्थी अपने परिजनों के साथ केंद्रों पर पहुंचे। इन परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की लंबी कतारें भी देखी गईं। क्षमता से अधिक नगरीय क्षेत्र में वाहनों की संख्या के चलते शहर के प्रमुख चौराहों और संपर्क मार्गों पर वाहनों के कारण यातायात बाधित रहा और कई क्षेत्रों में जाम की स्थिति भी बनी रही। इस दौरान परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों की गहनता के साथ तलाशी लेने के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिलाया गया।
डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने यूपी बोर्ड परीक्षा की दोनों पाली निर्विघ्न संपन्न होने के बाद जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारम्भ होकर 12 मार्च तक संचालित होंगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रात:कालीन सत्र सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तथा अपराह्न सत्र दोपहर 2 बजे से 5.15 सायं तक तय किया गया। हाईस्कूल की परीक्षा प्रात:कालीन सत्र व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दोनों सत्रों में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के लिए हिन्दी तथा सामान्य हिन्दी विषय का प्रश्नपत्र निर्धारित था। परीक्षा में हाईस्कूल परीक्षा में कुल पंजीकृत संस्थागत 28,901 और व्यक्तिगत 220 परीक्षार्थियों में से किन्हीं कारणों से 1265 संस्थागत और 17 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट संस्थागत 25477 और 651 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों में से 889 संस्थागत एवं 50 व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं ने उक्त परीक्षा छोड़ दी।
उन्होंने बताया कि जनपद में इस वर्ष कुल 56,163 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 29,128 छात्र एवं 27,035 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। केंद्रों के प्रवेश द्वार पर सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। नकल-विहीन परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से तमाम प्रशासनिक अधिकारी इन केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal