जनपद के 72 परीक्षा केन्द्रों पर शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

Share :

जनपद के 72 परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा
मुजफ्फरनगर (रिप)। यूपी बोर्ड की वर्ष-2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च तक चलेंगी। जनपद में 72 परीक्षा केंद्र इसके लिए बनाए हैं, जहाँ करीब 56,000 परीक्षार्थी, जिनमें से 29,000 परीक्षार्थी हाई स्कूल व 27,000 इंटरमीडिएट के परीक्षा देंगे। परीक्षा में इस बार नकल रोकने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और 24 घंटे पुलिस की तैनाती तय की गई है।
जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकल विहीन व शुचिता पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। बुधवार से दो पालियों में शुरू हुई बोर्ड परीक्षा को लेकर मंगलवार सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि यूपी बोर्ड एवं प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निदेर्शों के अनुरूप की गई व्यवस्थाओं के बीच बोर्ड परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार 18 फरवरी से शुरू हुई माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर मीडिएट परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आला अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था में सुधार किए जाने के निर्देश दिए। परीक्षा केन्द्रों पर निर्बाध रूप से लाईट की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, सुदृढ़ सीटिंग प्लान के साथ परीक्षा केन्द्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबन्ध, प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाने की व्यवस्था को परखा। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा सम्बन्धी उक्त सभी समस्याओं को समय से पूर्ण कराने के साथ सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डर की नियमित जांच करेंगे। संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों का विशेष निरीक्षण कराया जाए। उन्होंने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट रोजाना परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि नकल विहीन परीक्षा हम सभी का दायित्व है, जिसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal