मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। योगी सरकार की पहल पर किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने के उद्देश्य से तृतीय बुधवार को किसान दिवस आयोजित किया गया। जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभागार में एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें कृषकों को गत किसान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की जानकारी देते हुए किसानों को कृषि एवं कृषि से जुडेÞ विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गयी।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न किसान दिवस में किसानों द्वारा जनपद के समस्त गन्ना तौल केन्द्रों की जांच कराने एवं जल निगम से अधिकांश ग्रामों के रास्तों को पुन: ठीक कराने की मांग की। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रहे उत्पीड़न को रोके जाने के साथ विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर मृतकों के विरुद्ध भी मुकदमे दर्ज कराने के गंभीर आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इसके साथ भोपा और जौली मार्ग पर बीमारियों को आमंत्रण देने के लिए प्रदूषण को जिम्मेदार ठहराते हुए इसके लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में वायु एवं जल प्रदूषण के कारण कैंसर जैसी बीमारियों ने दर्जनों परिवारों को असमय मौत की नींद सुला दिया और सैकड़ों लोग जीवन और जिंदगी के बीच संघर्षरत हैं। उन्होंने क्षेत्र की इस समस्या के स्थाई निदान कराए जाने की जरुरत पर जोर दिया। किसान दिवस में टूटी सड़कें, पेय जल आपूर्ति, सिंचाई और कृषि विभाग की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाते हुए सुधार किए जाने की मांग की। किसान दिवस में पहुुंची एक महिला ने कृषि विभाग के अधिकारियों से जनपद में कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसमें सुधार की मांग की। इस दौरान किसान दिवस में अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि गन्ना तौल केन्द्रों की जाँच एवं जल निगम द्वारा क्षतिग्रस्त रास्तों को ठीक कराया जायेगा। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत से सम्बन्धित समस्याओं में अपना व्यक्तिगत ध्यान देकर समस्याओं को निस्तारण कराया जाये तथा निस्तारण आख्या की सॉफ्ट कापी जन शिकायत मोबाईल ऐप पर अपलोड करने व हार्ड कापी उप कृषि निदेशक कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बने कन्हैया लाल शर्मा
मुजफ्फरनगर। भगवान विष्णु के छोटे अवतार भगवान श्री परशुराम जी महाराज के जन्मोत्सव पर मुजफ्फरनगर शहर धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाल गई। इस भव्य शोभा यात्रा में जहां विभिन्न सामाजिक धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के साथ गपशप ग्रुप की ओर से बेसन के लड्डू हलवे का प्रसाद और शीतल जल की व्यवस्था की गई वहीं





