मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट, सदर तहसील, नगरपालिका व ब्लॉक का किया निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने मुख्यालय पहुंच कलेक्ट्रेट, तहसील, नगर पालिका और सदर ब्लॉक का भी निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट में निरीक्षण के बीच उन्होंने सर्वप्रथम न्यायिक अनुभाग एनबीसी, सहायक कक्ष में पहुंच वाद राहत पटल पर गार्ड फाइल पत्रावली, अधिकारियों व कर्मचारियों की जीपीएफ व सेवा पुस्तिका को देखा जो जनवरी तक पूर्ण मिली।
एडीएम प्रशासन ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि जिले में अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, जीपीएफ एवं पासबुक मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड है। उन्होंने आयकर पत्रावली, एफसीआरए पटल पर विद्युत देय पंजिका को देखा। ईआरके कक्ष में मंडलायुक्त ने डाक रजिस्टर का डाक बही से मिलान कराया, इसमें सब कुछ सही मिला। बाद में रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए विविध वर्ष 15 से 18 का बस्ते की विभिन्न पत्रावलियों को देखा। नजारत में अलमारी को खुलवा कर देखने के साथ कार्य विभाजन चार्ट को देख, सहायक लिपिक से जानकारी ली। उन्होंने लिपिक को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी और कर्मचारियों की जीपीएफ पासबुक एवं सेवा पुस्तिका में ऐसे कार्य करें कि कोई कटिंग न हो, यदि कहीं पर कटिंग हो जाए तो साफ-साफ लिखा हो व संबंधित अधिकारी के वहां पर हस्ताक्षर भी कराया जाए। निरीक्षण में अलमारियों में अभिलेख व्यवस्थित ढंग से रखे पाए। उन्होंने राजस्व व न्यायिक अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए, रिकॉर्ड रूम में परगनावार अभिलेख रखे पाए तथा परगना भोकरहेड़ी के बस्ते को खुलवा कर उक्त पत्रावलियों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि इस रिकॉर्ड रूम में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी है। उन्होंने रिकॉर्ड रूम की बिल्डिंग के पुरानी होने पर इस रिकॉर्ड रूम को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने के लिए जल्द आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक पटल को निर्देशित किया कि कोई पत्रावली पेंडिंग में ना रहे इस पर भी विशेष ध्यान रखा जाए।
इसके बाद मंडलायुक्त ने सदर तहसील का निरीक्षण किया। यहां पर साफ-सफाई दुरुस्त पाई गई। उन्होंने रजिस्टर कानूनगो अनुभाग, भू अभिलेखागार रिकॉर्ड रूम, न्यायालय तहसीलदार कक्ष एवं रजिस्टर कानूनगो के अनुभाग कक्ष में रजिस्टर मलकान का भी अवलोकन किया तथा रजिस्टर से खतौनी का मिलान करके देखा जो सही पाया गया। न्यायालय तहसीलदार कक्ष में केस डायरी तथा सबसे पुरानी पत्रावली का निरीक्षण किया जिसमें सबसे पुरानी पत्रावली, वसीयतनामा से विवादित पत्रावली लंबित पायी गई, जिसको एक माह निस्तारण करने के निर्देश दिए। लेखपालों एवं कार्मिकों की जीपीएफ एवं सेवा पुस्तिका को देखकर उन्होंने संबंधित लिपिक को निर्देश दिए कि जीपीएफ तथा सेवा पुस्तिका मेंटेन रखी जाएं। उन्होंने आरसी रजिस्टर व संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए शिकायतकर्ता के मोबाइल पर वार्ता कर शिकायत के निस्तारण की जानकारी ली, इनमें से एक शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट दिखा, वहीं दूसरे ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार तथा जांच करके ही निस्तारण किया जाए। उन्होंने रिकॉर्ड रूम में रखे अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि रिकॉर्ड रूम में परगनावार रखे अभिलेख ऐसे ही सुव्यवस्थित ढंग से रखे जाएं तथा बीच-बीच में बस्ते को चेक भी करते रहें।

निरीक्षण के बीच डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, एडीएम ई. संजय कुमार सिंह, एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार, एडीएम न्यायिक सुशील कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, सदर तहसीलदार राधेश्याम गौड़, डीडीओ एवं बीडीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal