पालिका क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या पर जताई नाराजगी दो दिनों में निस्तारण करते हुए अवगत कराने के दिए निर्देश

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया। पहली बार पालिका पहुंचे मंडलायुक्त ंने गृहकर व जलकर विभाग में वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पाए जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए लक्ष्य को मार्च तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने के पालिका ईओ को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पालिका क्षेत्र में कई क्षेत्रों में गंदे पानी को लेकर मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अविलंब समस्याओं का निदान कराने के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार नगरपालिका प्रांगण पहुुंचे, जहां चेयरपर्सन व सभासदों के साथ अधिकारियों ने उनका पुष्प-गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। मंडलायुक्त सबसे पहले कक्ष संख्या दो में पहुंचे, जहां उन्होंने गृहकर वसूली एवं नामांतरण पत्रावली का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि जिनके बैनामे हैं उनका भी प्रचार-प्रसार कराया जाए। उन्होंने इस दौरान सभागार कक्ष, सहायक अभियंता निर्माण कक्ष, अवर अभियंता निर्माण, राज्य वित्त आयोग से संबंधित पत्रावलियों, लेखा विभाग में पेंशन से संबंधित पत्रावली, जलकल विभाग कंप्यूटर कक्ष आॅटोमेशन कक्ष एवं नगर पालिका प्रांगण में पार्क सौंदर्यकरण का निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटर कक्ष में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने से संबंधित लिपिक से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जो भी पुरानी पत्रावली हैं उसको अच्छी तरह से देख लें। उन्होंने पालिका प्रांगण में लगे फुव्वारों का निरीक्षण करते हुए रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। इसके उपरांत मंडलायुक्त ने खंड विकास अधिकारी दफ्तर सदर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत अनुभाग, खंड विकास अधिकारी कक्ष, सभागार कक्ष कंप्यूटर कक्ष, विकासखंड प्रांगण आदि का निरीक्षण करते हुए खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि आइजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण समय अंतर्गत किया जाए, कोई भी शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में न हो। उन्होंने सभागार निरीक्षण में खंड विकास अधिकारी सदर को निर्देश दिए कि कक्षों में जाले न हों तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर डीएम उमेश मिश्रा, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार, पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रवि कांत शर्मा काका, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभय प्रताप शाही, एई जलकल सुनील कुमार, एई निर्माण नैपाल सिंह, जेई कपिल कुमार समेत पालिका के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी पालिका प्रांगण में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वाल्मीकि क्रान्ति दल ने शिव चौक पर किय डॉ अम्बेडकर की शोभायात्रा का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वाल्मीकि क्रान्ति दल के नेतृत्व मे बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के 135 वे जन्मोत्सव पर टाउनहॉल से शिशोभित भव्य शोभायात्रा पर शिव चौक व आबकारी रोड़ पर वाल्मीकि क्रान्ति दल राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गम्भीर व राष्ट्रीय महासचिव सोनू सरवट वाल्मीकि व समस्त वाल्मीकि क्रान्ति दल के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा

बाबा साहब का लिखा संविधान बना रहा देश को सबल: कमल मित्तल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज जिला कैंप कार्यालय निकट गांधी आश्रम कचहरी गेट के पास अम्बेडकर जयंती पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिनमें बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयीएंव उनके जीवन, संघर्ष और समाज के

भाकियू सुप्रीमो ने किया डॉ. अंबेडकर को नमन

सिसौली।अंबेडकर भवन सिसौली में अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से ही हम भारतवासियों को विभिन्न तरह की स्वतंत्रताएं मिली हुई है जिससे हम अपने धर्म अपने रीति रिवाज के अनुसार स्वतंत्रता के साथ अपना

एम एम इंटर कॉलेज में किया गया बाबा साहब को नमन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महामना मालवीय इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न,शिक्षाविद,डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रातः 8 बजे विद्यालय में जयंती समारोह का आरंभ डॉ. अंबेडकर जी के चित्र पर प्रधानाचार्य डॉ रंजन सिंह पुंडीर के नेतृत्व में समस्त विद्यालय परिवार के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।

दिवंगत भाजपा नेता बिजेंद्र पाल के घर पहुंचे भूपेंद्र चौधरी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मंगलवार दोपहर केवलपुरी स्थित दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्व. बिजेंद्र पाल के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुजफ्फरनगर दौरे के बाद पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने शोक संतप्त परिवार से आत्मीय भेंट करते हुए उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। भाजपा

12,600₹ के विवाद में खून-खराबा: नौकर ने मालिक पर हथौड़े से किया हमला

मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। आपसी रिश्ते और संबंध वर्तमान परिपेक्ष में बड़ी तेजी से तार तार होते जा रहे हैं। ऐसे हालातो में जहां अपने अपनों का खून करने को आमादा है वही दूसरी ओर परिवार की रोजी-रोटी में सहायक बने लोग भी मामूली सी बात पर हिंसा का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को ऐसे ही

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal