डीएस पब्लिक में मूल्यनिष्ठ शिक्षा पर सीबीएसई की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड द्वारा मूल्य शिक्षा पर कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम आयोजित किया। कार्यशाला में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया एवं बोर्ड की ओर से नियुक्त रिसोर्स पर्सन के निर्देशन में बहुत ही सकारात्मक एवं ज्ञानवर्धक वातावरण में जीवन में नैतिक मूल्य की उपयोगिता उनके महत्व तथा विद्यार्थियों के अंदर आदर्श मूल्य कैसे निर्मित एवं विकसित किए जाएं इस बारे में विस्तार से प्रशिक्षण लिया।

इस कार्यशाला में बोर्ड की रिसोर्स पर्सन भारती तिवारी व आशु राठौर ने शिक्षकों को विद्यार्थियों के वैल्यू एजुकेशन की आवश्यकता तथा विद्यार्थियों के अंदर आदर्शों एवं मूल्यों का निर्माण कर उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ, संस्कारवान व आदर्शवादी मूल्य से परिपूर्ण नागरिक के रूप में परिष्कृत करने के विषय में भी समझाया।
स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन, प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने दोनों रिसोर्स पर्सन का स्वागत किया। कार्यशाला में शिक्षा बोर्ड की ओर से नियुक्त रिसोर्स पर्सन आशु राठौर ने उपस्थित शिक्षकों को सरल भाषा व दैनिक जीवन से जुड़े हुए उदाहरण देकर एवं उनको कुछ रोचक गतिविधियां कराकर विद्यार्थियों में मूल्य के विकास तथा निर्माण के बारे में समझाया। उन्होंने शिक्षकों को समझाया कि विद्यार्थियों के अंदर नैतिक मूल्यों की भावना पैदा करने एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए पहले हमें उनके समक्ष उन मूल्य एवं आदर्शों का पालन करके एक वास्तविक उदाहरण प्रस्तुत करना होगा।
कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन भारती तिवारी ने शिक्षकों को उनके विषयों के साथ ही नैतिक मूल्यों को जोड़कर विद्यार्थियों को वैल्यू एजुकेशन सिखाने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी विषय में किसी भी प्रकरण को पढ़ाते समय हम उसे प्रकरण से संबंधित मूल्यों को विद्यार्थियों को व्यावहारिक रूप से बताकर उनके अंदर नैतिक मूल्यों की भावना सुदृढ़ कर सकते हैं। दोनों रिसोर्स पर्सन ने कार्यशाला में शिक्षक शिक्षिकाओं को समझाया कि बाल मन बहुत कोमल होता है बच्चे जो देखते हैं उसी का वो अनुसरण करते हैं बच्चों को नैतिक शिक्षा का उपदेश देने के बजाय उनके समक्ष सुंदर आचरण प्रस्तुत करके उन्हें नैतिक मूल्यों की ओर प्रेरित किया जा सकता है। इस दौरान स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन, प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने इस ज्ञानवर्धक तथा सफल कार्यशाला के लिए दोनों रिसोर्स पर्सन का हार्दिक आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वाल्मीकि क्रान्ति दल ने शिव चौक पर किय डॉ अम्बेडकर की शोभायात्रा का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वाल्मीकि क्रान्ति दल के नेतृत्व मे बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के 135 वे जन्मोत्सव पर टाउनहॉल से शिशोभित भव्य शोभायात्रा पर शिव चौक व आबकारी रोड़ पर वाल्मीकि क्रान्ति दल राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गम्भीर व राष्ट्रीय महासचिव सोनू सरवट वाल्मीकि व समस्त वाल्मीकि क्रान्ति दल के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा

बाबा साहब का लिखा संविधान बना रहा देश को सबल: कमल मित्तल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज जिला कैंप कार्यालय निकट गांधी आश्रम कचहरी गेट के पास अम्बेडकर जयंती पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिनमें बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयीएंव उनके जीवन, संघर्ष और समाज के

भाकियू सुप्रीमो ने किया डॉ. अंबेडकर को नमन

सिसौली।अंबेडकर भवन सिसौली में अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से ही हम भारतवासियों को विभिन्न तरह की स्वतंत्रताएं मिली हुई है जिससे हम अपने धर्म अपने रीति रिवाज के अनुसार स्वतंत्रता के साथ अपना

एम एम इंटर कॉलेज में किया गया बाबा साहब को नमन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महामना मालवीय इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न,शिक्षाविद,डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रातः 8 बजे विद्यालय में जयंती समारोह का आरंभ डॉ. अंबेडकर जी के चित्र पर प्रधानाचार्य डॉ रंजन सिंह पुंडीर के नेतृत्व में समस्त विद्यालय परिवार के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।

दिवंगत भाजपा नेता बिजेंद्र पाल के घर पहुंचे भूपेंद्र चौधरी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मंगलवार दोपहर केवलपुरी स्थित दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्व. बिजेंद्र पाल के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुजफ्फरनगर दौरे के बाद पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने शोक संतप्त परिवार से आत्मीय भेंट करते हुए उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। भाजपा

12,600₹ के विवाद में खून-खराबा: नौकर ने मालिक पर हथौड़े से किया हमला

मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। आपसी रिश्ते और संबंध वर्तमान परिपेक्ष में बड़ी तेजी से तार तार होते जा रहे हैं। ऐसे हालातो में जहां अपने अपनों का खून करने को आमादा है वही दूसरी ओर परिवार की रोजी-रोटी में सहायक बने लोग भी मामूली सी बात पर हिंसा का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को ऐसे ही

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal