मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया कि प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाला किसान दिवस जनपद स्तर पर मनाये जाने के निर्देशों के क्रम में 18 फरवरी को किसान दिवस दोपहर 12 बजे से जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित किया गया। इसके साथ ही विकास खण्ड स्तर पर जनपद के प्रत्येक खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में भी आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि किसान दिवस में किसान भाइयों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ उन्हें कृषि क्षेत्र से जुड़े हर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जरुरी जानकारियाँ सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा दी जायेगी।

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो






