प्रदूषण बोर्ड की टीम ने 6 इंगट फैक्ट्रियों को किया सीज, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के बीच बुधवार को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में धातु गलन इंगट इकाइयों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बड़ी छापेमारी की। इस बीच तय मापदंडों पर खरा न उतरने व वायु प्रदूषण फैलाने के आरोपों में 5 इकाईयों को सील कर दिया गया। इसके साथ ही इन इकाईयों पर पीसीबी अधिकारियों ने बंदी आदेश भी चस्पा कर दिया। टीम की उक्त सख्त कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप सा मच गया और अन्य इकाइयों में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया।
बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राजा गुप्ता के नेतृत्व में प्रदूषण विभाग की गठित टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में इकाईयों पर छापा मारा। टीम ने इस दौरान श्री मेटल, एनआर मेटल, आरके मेटल, प्रिंस मेटल व तालिब मेटल नामक इकाइयों की जांच करने में पाया गया कि इन इकाइयों द्वारा केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप यहां चिमनियों से निकलने वाले धुएं की निगरानी के लिए अनिवार्य आॅनलाइन सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली स्थापित नहीं की गई थी या उसे बोर्ड के सर्वर से नहीं जोड़ा गया था। टीम द्वारा की गई कार्रवाई से क्षेत्र में पूरे दिन हड़कंप सा मचा रहा।
प्रदूषण विभाग के सहायक अभियंता कुंवर संतोष ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा बीते 5 दिसम्बर 2025 को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में संचालित वायु प्रदूषणकारी उद्योगों में आॅनलाइन सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली स्थापित करने के निर्देश दिए थे। यह निर्देश वायु प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 18(1)(बी) के तहत राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिए गए थे। उन्होंने बताया कि इसके अनुपालन में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ऐसे उद्योगों को आदेशित किया था कि वे चिमनी उत्सर्जन निगरानी के लिए वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला से प्रमाणित प्रणाली स्थापित करें। इसके साथ परिसर की निगरानी हेतु पैन-टिल्ट-जूम कैमरा लगाकर उसे भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सर्वर से जोड़ना अनिवार्य किया गया था, ताकि उत्सर्जन की वास्तविक समय में निगरानी की जा सके। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी 2026 को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा स्थलीय निरीक्षण के उपरांत नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाईयों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। बुधवार को डीएम द्वारा गठित की समिति ने बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान जिस इकाई में उत्सर्जन नियंत्रण यंत्र बंद पाए गए या मानकों का पालन नहीं किया गया था, उनके प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों को बंद कराते हुए इकाइयों को सील कर दिया। साथ ही उक्त इकाईयों के मुख्य द्वार पर वायु प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 31ए के तहत बंदी आदेश चस्पा कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक संबंधित इकाईयां तय मानकों के अनुरूप आॅनलाइन निगरानी प्रणाली को स्थापित करते हुए उसे बोर्ड के सर्वर से नहीं जोड़ेंगी एवं उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण सुचारू रूप से संचालित नहीं होगी, तब तक सील नहीं खोली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

गुरू अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान ने बांटा ठंडा शरबत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर राहगीरों को उमस भरी गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान एवं व्यापारियों ने रानीपुर मोड़ पर छबील लगाकर ठंडा शरबत वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष सुधीर प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित भूषण, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, व्यापारी अनूप सिंह

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal