हिन्दू एकता व धार्मिक चेतना की अलख जगाने को लेकर हिन्दू सम्मेलनों का विचार मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हिन्दू एकता एवं धार्मिक चेतना की लहर रविवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में हिन्दू सम्मेलन के रूप में दिखाई दी। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने गौरवशाली शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित सम्मेलनों की श्रृंखला में नगर में 5 सम्मेलन आयोजित किए। सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में मुख्य अतिथि स्वामी यशवीर जी महाराज एवं आरएसएस से सेवादास जी प्रान्त सह कार्यवाह, सुनीता गौड़ मौजूद रहे। मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी यशवीर महाराज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्दुओं को जाति में बांटकर कमजोर किया जा रहा है, ऐसे में हमें एक रहना है। अगर एक रहे और सभी जाति के लोग एक-दूसरे के दु:ख व सुख में एक साथ रहे तो हिंदू समाज मजबूत होगा और कोई भी हमें तोड़ नहीं सकेगा। उन्होंने कुरीतियों से दूर रहने और एक सूत्र का पाठ पढ़ाया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से प्रान्त सह कार्यवाह सेवादास ने संघ के 100 वर्षों के इतिहास के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए संघ के पंच परिवर्तन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हिंदुओं में सेवा, संगम एवं सहयोग की भावना पैदा करने की जरुरत पर बल दिया। नगर क्षेत्र में दूसरा विराट हिन्दू सम्मेलन ब्राह्मण कॉलेज फार्म में हुआ, जिसमें अतिथि ब्रह्म विद्या पीठाधीश्वर श्री महदेवाश्रम जी महाराज ने कहा कि हिन्दू समाज को एक रहने के साथ अपने धर्म ग्रंथों की जानकारियां भी रखनी चाहिए। यहां पर मुख्य वक्ता भूपेंद्र जी विभाग प्रचार प्रमुख लक्ष्मीनगर जी ने अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा राधिकापुरम बचन सिंह कॉलोनी में मुख्य अतिथि गौरवानंद महंत भूपखेड़ी परमानन्द आश्रम रहे, जिन्होंने हिंदू समाज में परिवर्तन का विचार रखने के साथ एक रहने और एक-दूसरे के दु:ख-सुख में साथ रहने पर जोर दिया। यहां पर मुख्य वक्ता संघ से विकास भार्गव विभाग प्रचार प्रमुख रहे। चौथा हिन्दू सम्मेलन शिव मंदिर सुरेंद्रनगर में रहा जिसमें मुख्य अतिथि ब्रह्मपीठाधीश्वर महादेव आश्रम जी महाराज ने हिन्दू एकता पर जोर दिया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से सुरेंद्र विभाग संयोजक ग्राम विकास ने संघ के 100 वर्षों के बारे में विस्तार से चर्चा की व पंच परिवर्तन के विषय में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal