श्रीराम कॉलेज के बाहर जल निकासी समस्या को लेकर मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरीय क्षेत्र में जलभराव, संकरी एवं टूटी सड़कें समेत अन्य जन समस्याओं से जूझ रही जनता को राहत दिलाने की कवायद तेज हो गई है। इन्हीं व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार में डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों से जुड़े विभागों की बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में मुख्य रूप से श्रीराम कॉलेज के बाहर टूटी सड़क एवं जल निकासी की समस्या का स्थाई निदान कराने के साथ एटूजेड रोड की सड़क के चौड़ीकरण से जुड़े मुद्दों पर अन्तर्विभागीय अधिकारियों के साथ विचार मंथन किया।
बैठक में डीएम उमेश मिश्रा को पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि श्रीराम कॉलेज के बाहर जल निकासी व्यवस्था हेतु जल निगम की तरफ से नगर पालिका को प्राप्त कराए ड्रेनेज सिस्टम के डीपीआर की धनराशि 476.7 लाख रुपए आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कराते हुए जल निगम को ट्रांसफर कर दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त श्रीराम कॉलेज के बाहर की सड़क एवं दूसरी तरफ के नाले निर्माण का टैंडर नगर पालिका द्वारा पूर्ण कर लिया, जिसकी लागत करीब 05 करोड़ रुपए है। इसके अतिरिक्त एटूजेड रोड के चौड़ीकरण कार्य हेतु एनडीए एवं पालिका को संयुक्त रूप से सर्वे कर सड़क चौड़ीकरण की संभावना तलाशने के लिए डीएम ने स्पष्ट निर्देशित किया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के समय जल निकासी व्यवस्था का अवश्य ध्यान रखा जाये, जिससे भविष्य में जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
डीएम उमेश मिश्रा ने पालिका क्षेत्र में डॉग शेल्टर होम एण्ड एबीसी सेन्टर से सम्बन्धित सुप्रीम कोर्ट की जारी गाइडलाईन के अनुपालन के संबंध में अधिशासी अधिकारी पालिका द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी मांगी, जिसमें ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने ग्राम मीरापुर में चिन्हित कुल 1540 वर्ग मीटर भूमि पर गुरूवार को किए निरीक्षण की जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर स्थानीय निवासियों द्वारा डॉग शेल्टर होम एण्ड एबीसी सेन्टर बनाये जाने पर विरोध किया गया। डीएम ने एसडीएम सदर एवं अधिशासी अधिकारी को अन्य भूमि तलाशने को निर्देशित किया। बैठक में एमडीए सचिव, पालिका ईओ, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, एमडीए एई एवं पालिका एई-जेई निर्माण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने RRTS से किया सफर

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं राष्ट्रहित में किए गए आह्वान के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने गोरखपुर से लौटते समय निजी वाहन का उपयोग न करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे से मोदीपुरम तक मेट्रो एवं ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS)’ के माध्यम से

ज़िला टॉपर वंश सैनी को यशिका चौहान और समर्थ प्रकाश ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मंगलवार को पुरस्कार वितरण आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक उपलब्धियाँ के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं जिनका आयोजन विद्यालय एवं जनपद स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को सम्मानित

जनपद में कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण में अधिकारी गंभीरता से कार्य करें: डीएम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत,पंचायतीराज एवं खंड विकास अधिकारियों मौजूद रहें। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को

एसएसपी हरिद्वार ने दिए नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशे के कारोबार पर कड़ा रूख अपनाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि कोई भी नशा तस्कर और पैडलर गिरफ्तारी से बचने ना पाए। नशा तस्करी

हरिद्वार जिले में 26 पुलिसकर्मी चुने गए मैन ऑफ द मंथ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद के विभिन्न थानों, कोतवाली व यूनिटों में तैनात 26 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए मैन ऑफ द मंच चुना गया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने चयनिय पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वालों के सम्मान से पूरी

एसएमजेएन कालेज के छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएमजेएन कालेज के बीएससी के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा एवं छात्र कल्याण डीन डा.एसके माहेश्वरी ने किया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने गमलों में जिनिया, मैडागास्कर, पेरिविंकल, सूरजमुखी, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, गुलाब आदि के पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण के छात्र-छात्राओं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal