बीडीओ चरथावल की रिपोर्ट पर लटकी जांच, प्रारंभिक जांच में 4 निविदाएं मिली संदिग्ध

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरीय विकास के लिए प्रस्तावित 218 निर्माण कार्यों की निविदाओं में फर्जी प्रपत्र लगाने के आरोपों ने पालिका में हलचल मचा दी है। भाजपा सभासदों की शिकायत में जहां निर्माण दफ्तर में आमंत्रित निविदाओं में भ्रष्टाचार व अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए गए, वहीं पालिका प्रशासन ने प्रारंभिक जांच में किसी बड़ी गड़बड़ी से इंकार करते हुए मात्र 4 निविदाओं में प्रपत्र संदिग्ध पाए जाने का दावा किया है, जिनकी जांच लंबित है।
नगरपालिका परिषद् में विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित 218 निर्माण कार्यों, जिनमें अधिकांश कार्य सड़क व नाला निर्माण से संबंधित हैं,की निविदाओं में ठेकेदारों के कथित रूप से फर्जी प्रपत्र लगाने के आरोपों के बीच विवाद गहरा रहा है। भाजपा सभासदों योगेश मित्तल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, सीमा जैन, रजत धीमान व देवेश कौशिक ने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को पत्र लिखकर इन कार्यों के लिए 12 जनवरी व 27 जनवरी में प्राप्त निविदाओं में अनियमितता का आरोप लगाया था। सभासदों के अनुसार, 12 जनवरी में 113 एवं 27 जनवरी को 105 निर्माण कार्यों के लिए निर्माण विभाग में निविदाएं प्राप्त हुई थी, जिनमें उक्त ठेकेदारों ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र, एफडीआर लगाए जाने का आरोप लगाते हुए सभी निविदाओं को निरस्त करते हुए पुन: निविदा आमंत्रित करने व दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की थी। इस बीच ईओ ने निर्माण विभाग से रिपोर्ट तलब की।
अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि उन्होंने मामले में प्राप्त शिकायतों व मीडिया में आ रही खबरों का संज्ञान लेकर पूर्व में ही एई निर्माण नैपाल सिंह को 31 जनवरी में कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था, जिसका जवाब दे दिया गया है। एई ने 03 फरवरी को नोटिस को लेकर अपने जवाब में स्पष्ट किया कि मात्र 4 निविदाओं में संदिग्ध अनुभव प्रमाण पत्र मिले हैं और शेष निविदाएं नियमानुसार हैं। ईओ ने कहा कि 13 अक्टूबर को संपन्न बोर्ड बैठक में स्वीकृत निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए निर्माण विभाग के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित की थीं। निविदाएं खुलने के बाद प्रपत्रों की जांच में निर्माण विभाग के एई नैपाल सिंह द्वारा 4 निविदाओं में अनुभव प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए हैं। ये प्रमाण पत्र चरथावल बीडीओ कार्यालय से जुड़े बताए जा रहे हैं। ईओ के अनुसार, एई द्वारा इन अनुभव प्रमाण पत्रों के सत्यापन को बीडीओ चरथावल को पत्र भेजा है, लेकिन अभी वहां से कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई। इसी आधार पर 218 निविदाओं को निरस्त करने की मांग हो रही है, जबकि प्रारंभिक जांच में अन्य निविदाओं के प्रपत्र सही पाए हैं। यदि बीडीओ रिपोर्ट में ये प्रमाण पत्र फर्जी सिद्ध होते हैं, तो उक्त ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हीं कार्यों के लिए पुन: निविदा आमंत्रित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal