कुरालसी में संघ के शताब्दी वर्ष में हिन्दू सम्मेलनों में एकजुटता पर दिया बल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को मंडल स्तर पर हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में सोमवार को बुढ़ाना खंड के जौला मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य कार्यक्रम कुरालसी गांव के मेला मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश जैन एवं वक्ता अलका जी मेरठ संभाग की राष्ट्रीय सेविका समिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में पंच-परिवर्तन (कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, स्व: का भाव अर्थात स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य) पर विचार प्रस्तुत किए।

द्वितीय वक्ता सोमपाल जी जिला सेवा प्रमुख लक्ष्मीनगर जिला रहे, जिन्होंने संघ के सौ वर्षों की यात्रा और कार्य पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस क्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता दण्डी स्वामी एरटी आश्रम शामली ललितानंद जी महाराज ने संघ की स्थापना वर्ष से लेकर देश के स्वतंत्रता वर्ष 1947 को शामिल करते हुए देश में वर्तमान परिदृश्य में हिंदुत्व पर विस्तार से अपने विचार प्रस्तुत करते हुए हिंदुओं से संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी हिन्दू एक होकर चलें और मिलकर एकता बनाकर संगठित होकर रहें, तभी भारत माता परम वैभव को प्राप्त कर पाएगी। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए हिन्दू समाज की एकजुटता पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की संस्कृति को खत्म करने का वैश्विक षड्यंत्र चिंता का कारण: शांतनु जी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी जन्मोत्सव के बीच श्री बालाजी धाम मंदिर संकीर्तन भवन मे आयोजित श्री राम कथा के चौथे दिन आचार्य श्री शांतुनु जी महाराज ने विभिन्न प्रसंगो के साथ श्री राम-सीता विवाह प्रसंग सुनाया तो श्रद्वालु आनंदित होकर झूम उठे। इस मौके पर शांतुनु महाराज ने कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली है कि

विकसित भारत, युवा संसद- 2026″ का सफल आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज में “आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के पश्चात लोकतंत्र के लिए सीख” विषय पर “विकसित भारत- युवा संसद 2026 “का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौ योगराज सिंह पूर्व मंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं सरस्वती गान

स्मार्ट मीटर में बैलेंस फिर भी घर की बत्ती गुल, अफसर मौन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारु करने के साथ ही विभाग के बढ़ते लाइन लास को समाप्त करने की दिशा में शुरू किए गए प्रयास बेमानी साबित हो रहे हैं। कहना गलत न होगा कि वर्तमान परिवेश में स्मार्ट मीटर को न तो उपभोक्ता समझ पा रहे है और यूपी

दवा कारोबारियों की समस्याओं को लेकर संगठन की बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन महासम्मेलन के बूते योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री व ड्रग विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष दवा व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेगी। आज मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ज़िला परिषद मार्केट के प्रांगण में प्रमोद

जगदीशपुर क्षेत्र के बालाजी एन्क्लेव में आया जंगली हाथी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों के आने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात जगजीतपुर क्षेत्र की बालाजी एनक्लेव कालोनी में एक विशालकाय जंगली हाथी पहुंच गया। हाथी देर रात तक कालोनी की गलियों में चहलकदमी करता रहा। घरों के आसपास विशालकाय हाथी को घूमते देख लोग भयभीत हो

हरिद्वार में 50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा सीसीआर-02

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रदेश की पहली निर्वाचित सरकार द्वारा हरिद्वार में कुंभ मेला व अन्य स्नान पर्वो के दौरान व्यवस्थाएं संभालने के लिए बनाए गए मेला नियंत्रण भवन की इमारत का विस्तार करने की योजना तैयार की गयी है। जिसके लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपए का बजट भी जारी कर दिया है। हरिद्वार देश की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal