उपभोक्ताओं को रिचार्ज-ऐप इंस्टॉल कराने को अभियान शुरू

Share :

निगेटिव उपभोक्ताओं को संपर्क स्थापित कराया जाए, रिचार्ज प्रक्रिया के साथ पॉजेटिव बैलेन्स को किया प्रेरित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विद्युत उपभोक्ताओं को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने एवं स्मार्ट मीटर के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिस्काम द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ता जागरूकता अभियान संचालित किया गया। यह विशेष जागरूकता अभियान 02 से 07 फरवरी तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप इंस्टॉल करने, रिचार्ज प्रक्रिया समझने व स्मार्ट मीटर से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

अभियान के तहत विशेष रूप से उन स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर ध्यान केन्द्रित किया, जिनका बैलेन्स निगेटिव पाया गया है। ऐसे समस्त उपभोक्ताओं से संपर्क स्थापित कर, रिचार्ज प्रकिया से अवगत कराने के साथ विद्युत उपभोक्ताओं को पॉजेटिव बैलेन्स रखने को प्रेरित किया गया। साथ ही उपभोक्ताओं के सही मोबाइल नंबर को ओटीपी के माध्यम से सत्यापित कर, यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप इंस्टॉल को डाउनलोड एवं उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी अभियान के पहले दिन निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन मुजफ्फरनगर पहुंचे और उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर, विशेष जागरूकता अभियान एवं अरबन रिस्टैक्चर प्लॉन पर विस्तृत से चर्चा की। बैठक में निदेशक वाणिज्य ने निर्देश दिए कि जिन उपभोक्ताओं के बैलेन्स निगेटिव हैं उन्हें प्राथमिकता के बीच जागरूक किया जाए, ताकि वे अपने मीटर रिचार्ज कर सकें। बैठक के बाद निदेशक वाणिज्य संजय जैन ने अरबन रिस्टैक्चर प्लॉन के तहत, महावीर चौक स्थित हैल्प डेस्क का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, इसके साथ ही उन्होंने वाणिज्यिक कार्यालय कामिर्शियल-प्रथम/द्वितीय का भी निरीक्षण करते हुए सुधार के निर्देश दिए। जागरूकता अभियान के तहत निदेशक वाणिज्य ने शहर के महावीर चौक, गांधीनगर, टाउनहाल, नई मण्डी आदि स्थानों तथा विद्युत वितरण खण्ड खतौली का भ्रमण किया और उन्होंने सीधे उपभोक्ताओं से संवाद कर, उन्हें स्मार्ट मीटर के फायदों के बारे में बताया। उपभोक्ताओं को मोबाइल नं. सत्यापित करने और यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप इंस्टॉल डाउनलोड करने की प्रक्रिया का लाइव प्रशिक्षण दिया, ताकि उपभोक्ता अपने घर बैठे अपने मीटर का बैलेन्स देख सकें और रिचार्ज कर सकें। इस दौरान मेरठ जोन-प्रथम के तहत मुनीश चौपडा, मुख्य अभियन्ता मेरठ क्षेत्र प्रथम द्वारा गंगानगर क्षेत्र मेरठ मे, स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को निगेटिव बैलेन्स रिचार्ज एवं यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप इंस्टॉल डाउनलोड के संबंध में जागरूक किया। अभियान के बीच विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर में समय पर रिचार्ज कराने के महत्वों के बारे में जानकारी दी गई जिससे निगेटिव बैलेन्स की स्थिति से बचा जा सके और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। इस दौरान गुरजीत सिंह, मुख्य अभियन्ता मेरठ क्षेत्र-द्वितीय मेरठ ने ग्राम काजीपुर में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से जनसंपर्क करते हुए रिचार्ज प्रक्रिया से अवगत कराया गया और स्मार्ट ऐप से संबंधित सुविधाओं व लाभों से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने किया हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में संजय पुल, कांगड़ा पुल, भागीरथी पुल, मालवीय द्वीप का भ्रमण कर आगमन और निकासी मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने हरकी पैड़ी के नजदीक पन्तद्वीप, कांगड़ा और सोल क्षेत्रों में होल्डअप भूमि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात पुलिस

पुलिस ने किया मगध साइबर गैंग के ऋषिकेश नेटवर्क का खुलासा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मगध साइबर गैंग का खुलासा करने और पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद श्यामपुर कोतवाली पुलिस टीम ने गैंग के ऋषिकेश नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए गिरोह को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले मुख्य मदद्गार को गिरफ्तार कर लिया है। ऋषिकेश के मायाकुंड से गिरफ्तार किया गया आरोपी मूल रूप से

कांग्रेस ओबीसी विभाग की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस ओबीसी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक शिवालिक नगर स्थित होटल में आयोजित बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और ओबीसी समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ

जलभराव और सीवर लाइन चोक होने की समस्या से जूझ रहे व्यापारियों ने किया डमरू बजाकर प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जलभराव और सीवर लाइन चोक होने की समस्या से जूझ रहे सप्तऋषि क्षेत्र के व्यापारियों ने पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में शासन प्रशासन के खिलाफ डमरू बजाकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अशोक शर्मा और करण राणा ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से विधायक द्वारा किया जा रहा विकास सामने

सुमननगर में जलभराव से निपटने को प्रशासन की टीमें तैनात सक्शन मशीन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बहादराबाद क्षेत्र के सुमननगर में भारी बारिश से हुए जलभराव के बाद जिला प्रशासन ने राहत एवं जल निकासी अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, तहसील प्रशासन, सिंचाई, पंचायत, आरकेओ सहित विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें मौके पर तैनात हैं। प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय

स्वरा भास्कर की टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज की बैठक, बयान को लेकर जताया रोष

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा राजपूत समाज की उन महिलाओं के संबंध में की गई टिप्पणी, जिन्होंने अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जोहार किया था, को लेकर सर्व समाज में रोष है। स्वरा भास्कर द्वारा जोहार जैसे ऐतिहासिक एवं बलिदानपूर्ण निर्णय को कथित रूप से “कायरता पूर्ण निर्णय” बताए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal