पी.आर. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के पचेंडा रोड स्थित पी.आर पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रधानाचार्य, सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य अनघ सिंघल,स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल तथा उपस्थित युवा प्रतिभाओं सीमा त्यागी (आर्टिस्ट), दिग्विजय सिंह (सिंगर) योगेश कुमार (योगाचार्य), डॉक्टर राजीव (सदस्य बाल विकास समिति मुजफ्फरनगर), प्रवीण कुमार आदि द्वारा स्वामी विवेकानंद जी को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने गीत संगीत प्रस्तुत किए। दिग्विजय सिंह के गीतों ने वातावरण को संगीतमय कर दिया। डॉक्टर राजीव कुमार ने कहा कि विवेकानंद का मानना था कि खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है और युवाओं को स्वयं पर भरोसा रखकर चुनौतियों का सामना करना चाहिए। उन्होंने देश के युवाओं में जोश और सेवा भाव पर जोर दिया, यह कहते हुए कि गरीब और जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है।

स्कूल प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने बच्चों से कहा- स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। उन्होंने उपस्थित सभी युवा प्रतिभाओ का आभार व्यक्त किया तथा सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेट किए। कार्यक्रम का संचालन राखी पाल द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में दिव्या शर्मा, प्रवीण कुमार, प्रज्ञा सिंधी, शिखा ठाकुर, दीपक मलिक, आंचल गुप्ता, मयंक चौहान, अनुपम सैनी आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal