सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष पर हमला, कार्यालय में तोड़फोड

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी संघ में सोमवार दोपहर उस समय विवाद हो गया, जब टाउनहाल संघ कार्यालय में घुसे एक संविदा कर्मी ने कथित रूप से न केवल संघ अध्यक्ष से अभद्रता की, बल्कि उन पर इस बीच हमला करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से सफाईकर्मियों में रोष व्याप्त है।
पालिका के सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष नीरज बिड़ला पर सोमवार को टाउनहाल स्थित संघ कार्यालय में हमला किए जाने की घटना सामने आई है। नीरज बिड़ला ने उक्त मामले में नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि संविदा सफाई कर्मचारी पराग बावरा पुत्र रमेश बावरा निवासी नवीन मंडी समिति अपने साथियों के साथ टाउनहाल स्थित संघ कार्यालय में घुस आया और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अचानक हमला कर दिया। नीरज का आरोप है कि पराग ने कार्यालय में घुसते ही ईंटें फेंककर दफ्तर में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। संघ अध्यक्ष की कुर्सी उठा ले गया और मेज सहित अन्य सामान को भी पलट दिया। इस दौरान वहां उपस्थित कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। नीरज बिड़ला ने पुलिस को बताया कि वह कार्यालय में अपने कुछ साथियों के साथ बैठे हुए थे, तभी पराग बावरा ने उनके ऊपर हमला किया और सभी के सामने गोली मारने की धमकी दी। नीरज बिड़ला द्वारा दी गई तहरीर में पराग बावरा को अपराधिक छवि का व्यक्ति बताया गया है। उनका कहना है कि पराग पहले भी कई अपराधों में शामिल रहा है और विभिन्न जेलों में निरुद्ध रहा है। नीरज के अनुसार, पराग संघ कार्यकारिणी का चुनाव कराए जाने को लेकर लंबे समय से उनके साथ रंजिश रखता हैै। नीरज ने बताया कि आरोपी संविदा सफाई कर्मचारी होने के बावजूद नियमों का पालन नहीं करता और आए दिन विवाद खड़ा करता रहता है। उन्होंने पुलिस से पराग बावरा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal