जनसेवा केंद्रों में अनियमितता पर 32 सीएससी केंद्र कराए बंद

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालन में पाई जा रही अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने कड़ा रूख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। केन्द्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत मानकों के अनुरूप कार्य न करने वाले जिले के 32 जनसेवा केंद्रों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।
उक्त कार्रवाई के तहत जनपद में उक्त सीएससी संचालकों पर गाज गिरी है, जो सरकार द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब मात्र वही जनसेवा केंद्र संचालित होंगे, जो सभी तय मानकों को पूर्ण रूप से पूरा करेंगे। सीएससी के जिला प्रबंधक सनी तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन सीएससी केंद्रों पर भारत सरकार द्वारा अनिवार्य रूप से निर्धारित प्रॉपर ब्रांडिंग (सीएससी बोर्ड) तथा सेवाओं की निर्धारित दरों की सूची (रेट चार्ट) प्रदर्शित नहीं की गई थी, उनके विरुद्ध उक्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि बिना ब्रांडिंग और रेट लिस्ट के संचालित सीएससी केंद्रों को चिन्हित कर बंद किया जा रहा है तथा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। जिला प्रशासन का कहना है कि उक्त कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी सेवाओं के नाम पर की जा रही अतिरिक्त वसूली से बचाना तथा वास्तविक व अधिकृत सीएससी केंद्रों की पहचान सुनिश्चित करना है। विभाग द्वारा सभी सीएससी संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि यदि किसी केंद्र पर अनिवार्य ब्रांडिंग या निर्धारित रेट चार्ट में किसी तरह की लापरवाही पाई गई, तो बिना पूर्व सूचना के संबंधित केंद्र का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि इस अभियान के बाद आमजनों को सीएससी सेवाएं पारदर्शी ढंग से, निर्धारित दरों तथा बिना किसी असुविधा के उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई