पी.आर.पब्लिक स्कूल मे तीन दिवसीय द आर्ट ऑफ़ लिविंग- हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के पचेंडा रोड स्थित पी.आर पब्लिक स्कूल में द आर्ट ऑफ लिविंग शाखा की ओर से तीन दिवसीय हैप्पीनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आर्ट ऑफ़ लिविंग प्रशिक्षक डॉक्टर नीलम राय धर्मपत्नी एसएसपी मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ,मिसेज निवेदिता धर्मपत्नी एसपी ट्रैफिक मुजफ्फरनगर अतुल कुमार चौबे, स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल जी, स्कूल प्रधानाचार्य अनघ सिंघल जी, अतुल कुमार बालियान, डॉ राजीव द्वारा मां सरस्वती तथा गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी की वंदना के साथ किया गया ।इस कार्यक्रम के तहत योग, ध्यान, सुदर्शन प्रक्रियाओं के माध्यम से जीवन जीने की कला का व्यवहारिक ज्ञान सिखाया गया। रोग मुक्त शरीर, तनाव मुक्त मन, कंपन मुक्त श्वास, हिंसा व नशा मुक्त समाज के साथ-साथ ही भोजन लेने के तरीको की जानकारी दी गई। प्रशक्षिक नीलम राय ने कहा कि आर्ट आफॅ लिविंग के संस्थापक पूज्य गुरू रवि शंकर जी महाराज के सानध्यि में करोड़ों लोगों को योग, प्रणायाम, ध्यान, सुदर्शन क्रिया सिखाया जा रहा है। आर्ट आफॅ लिविंग की स्थापना 1981 में श्री श्री रवि शंकर जी महाराज द्वारा कराया गया था। वर्तमान में बहुत से देशों में संस्था लोगों को सांस लेने की तकनीक, ध्यान और योग पर आधारित कई तनाव उन्मूलन और आत्म विकास कार्यक्रम चला रही है। हमारी संस्था शरीर और मन को जोड़ती है। यह एक तनाव मुक्त और पूर्ण जीवन का रहस्य रखता है। स्कूल प्रबंधक अनघ सिंघल जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि- दैनिक जीवन की भागदौड और तनाव से अपने आप को मुक्त करने के लिए योग और सुदर्शन क्रिया बहुत ही हितकारी है। स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल जी ने उपस्थित सभी गण मान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह भेट करते हुए इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में दिव्या शर्मा, प्रवीण कुमार, शंकर शर्मा प्रज्ञा सिंधी, शिखा ठाकुर, राखी पाल दीपक मलिक, विशांक त्यागी आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई