मुजफ्फरनगर । नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के विकास के पवित्र संकल्प को विद्युत विभाग के अधिकारी पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। वर्तमान में नगरीय क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर नाला निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। पालिका चेयरपर्सन की मंशा है कि इस नाला निर्माण कार्य के पूर्ण होने से नगरीय क्षेत्र में जल भराव की समस्या से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी। अपनी इसी योजना को धरातल पर उतरने की खातिर शहाबुद्दीनपुर रोड पर वर्तमान में नाला निर्माण कार्य शुरू है जिसमें तमाम प्रयासों के बावजूद भी विद्युत विभाग के अधिकारी जर्जर हालत में खड़े नल से सटे खंबे को हटा नहीं रहे हैं जिससे उसे क्षेत्र में निर्माण कार्य बाधित हो रहा है।
जी हां हम बात कर रहे हैं नगर पालिका क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर रोड की।शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शहाबुद्दीनपुर रोड पर बिजली का खंबा जर्जर हालत में है, जिससे क्षेत्र में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वार्ड सभासद धीमान की माने तो उनके द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार इस जर्जर भारत में खड़े खंबे को बदलने के लिए लिखित में मांग की जा चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी उक्त खंबा हटाया नहीं गया। हाल ही में क्षेत्र में हो रहे नाला निर्माण उसे वक्त बाधित हो गया जब उक्त जर्जर खंबे के कारण रविवार को निर्माण कार्य रुका रहा। वार्ड सभासद रजत धीमान ने इस मामले की शिकायत पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और अधिशासी अधिकारी डॉक्टर प्रज्ञा सिंह को भी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आंखें बंद कर ली है, जिससे यहां नाला निर्माण कार्य बाधित हो रहा है वही कभी भी इस जर्जर खंबे के कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा बनवाई जा रहे नाले के बीच में विद्युत विभाग का खंबा आ रहा है लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद भी विद्युत विभाग ने जर्जर टूटे हुए खंबे की कोई भी सुध नहीं ली है वहीं दूसरी ओर 11000 की लाइन शहाबुद्दीनपुर रोड से जा रही है। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में जरूरी कार्रवाई की मांग की है।

नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग मैच में ब्लैक पैंथर्स की शानदार जीत
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद के सभासदों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। खेल भावना से ओतप्रोत इस मैच में नगरपालिका ब्लैक पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका व्हाइट लायंस को






