नई समिति के रूप में मिली क्षेत्र के लोगों को मिली बलवाखेड़ी समिति की सौगात

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार के दो लाख नई सहकारी समितियों के गठन के निर्णय को मूर्त रूप देते हुए जनपद में आज चरथावल ब्लॉक के बलवाखेड़ी गांव में नई समिति बी-पैक्स बलवाखेड़ी का उद्घाटन जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर के चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान के भाई डॉ. विवेक बालियान व राज्य महिला आयोग की सदस्या सपना कश्यप भी मौजूद रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बैंक चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यहां पर चरथावल समिति से हटाकर नव गठित बलवाखेड़ी समिति से जोड़े गए पांच गांव बलवाखेडी, अलीपुर, टांडा बाढ़ (इन्द्रगढ़) के साथ क्यामपुर के किसानों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। वहीं चरथावल समिति पर भी भीड़भाड़ कम हो हो जाने से समिति पर उन्हें त्वरित व बेहतर सेवा प्राप्त होने का रास्ता साफ होगा। विवेक बालियान ने भी क्षेत्रवासियों को नई समिति की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि सहकारिता प्रदेश व केंद्र की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है और गत 5-6 वर्षों में इस क्षेत्र में कई बड़े निर्णय लिए गए हंै। राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने कहा कि वर्तमान में सरकार सहकार से समृद्वि के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सहकारी समितियों ने साथ जुड़ने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता मछन्दर सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, अध्यक्ष मोनी राणा, ग्राम प्रधान अशोक कुमार तथा राजरानी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal