घटने लगा आरटीआई कार्यकर्ता का वजन, प्रशासन हुआ सजग

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवालों के बीच जांच के बाद छिड़ी जंग अब आंदोलन का रूप ले चुकी है। अफसरों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कलेक्ट्रेट में आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक बीते 4 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जिनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। आंदोलन के चौथे दिन कड़ाके की ठंड एवं सर्द हवाओं के बीच में भूख हड़ताल पर बैठे सुमित मलिक की प्रशासन के निर्देश पर यहां जांच करने पहुुंची टीम द्वारा मेडिकल जांच में उनका वजन करीब 5 किग्रा कम पाया गया, जबकि बीपी व शुगर का स्तर भी घटा हुआ मिला। इस बीच आरटीआई कार्यकर्ता ने ऐलान किया कि भ्रष्ट अफसरों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई होने तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।
कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने बताया कि वर्ष 2025-26 में सिंचाई विभाग खंड गंगा नहर द्वारा बनाई गई सड़कों की हालत महज 5 दिन में खराब हो गई। सड़कों में न मानक के अनुसार तारकोल डाला और न ही निर्माण गुणवत्ता का ध्यान रखा गया। बीते 13 दिसंबर को प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर से की शिकायत पर हुई जांच में भी सड़क निर्माण में अनियमितताएं मिली, लेकिन इसके बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुमित मलिक ने आरोप लगाया कि एक्सईएन की शह से एसडीओ और जेई ने मिलकर घटिया सड़क निर्माण कराया। उक्त मामले में सीडीओ द्वारा की स्थलीय जांच में सड़क की गुणवत्ता खराब पाई गई है। सुमित ने मांग की कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए, विभागीय जांच कराने के साथ सड़कों का निर्माण कराया जाए, ताकि स्थानीय लोेगों को राहत मिल सके।आरटीआई कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि एक जेई पिछले 15 वर्षों से एक ही जनपद में तैनात है, जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर अधिकारियों और ठेकेदार कंपनियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने, कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने और कानूनी प्रक्रिया अपनाने की मांग की।
रविवार को अवकाश के दिन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के समर्थन में पर्यावरण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास दीक्षित, जितेंद्र सिंह कुश्ती कोच, हिमांशु चौधरी, अंकित मलिक, गौरव पंवार, अंकित, अनुज, हरेंद्र मलिक, बिट्टू, सुबोध पंवार और पुष्पेंद्र चौधरी आदि ने धरने पर पहुंच अपना समर्थन जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई