कचरा माफिया के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पर धरना देने पर भाकियू नेताओं पर मुकदमा दर्ज

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कचरा माफिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून हाथ में लेना भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों को महंगा पड़ गया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के कड़े रुख के बाद, थाना सिविल लाइंस में संगठन के प्रदेश स्तरीय नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी आशुतोष कुमार की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने महावीर चौक से लेकर झांसी की रानी तक के मुख्य मार्गों को पूरी तरह बाधित कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अपने वाहन सड़क के बीचों-बीच खड़े कर दिए और उनकी चाबियां निकाल लीं। इस कारण शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई और सरकारी कर्मचारी, आम जनता सहित गंभीर मरीजों को ले जा रही एम्बुलेंस भी घंटों जाम में फंसी रहीं।
मुकदमे में सबसे गंभीर आरोप युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह पर लगा है। बताया गया है कि जब इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने पुलिस कार्यालय के बाहर लगे संगठन के अवैध बैनर हटाने का अनुरोध किया, तो दिगंबर सिंह ने उन्हें सार्वजनिक रूप से वर्दी फाड़ने की धमकी दी। इस दौरान वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस के साथ अमर्यादित व्यवहार किया। पुलिस ने इसे सरकारी कार्य में बाधा और पुलिस बल का अपमान मानते हुए कार्रवाई की है।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने स्पष्ट किया है कि किसी को भी विरोध के नाम पर शहर की शांति भंग करने और सरकारी अधिकारियों के साथ अभद्रता करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस अब वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य प्रदर्शनकारियों की पहचान कर रही है, जिससे आने वाले दिनों में गिरफ्तारियों का दौर शुरू हो सकता है।
पुलिस ने भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह (बिजनौर), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी (बुलंदशहर), ब्लॉक अध्यक्ष कुशलवीर (चरथावल) और मोहित त्यागी (बुलंदशहर) सहित सैकड़ों अज्ञात कार्यकर्ताओं को नामजद किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126 (2) (गलत तरीके से रास्ता रोकना), 132 (लोक सेवक पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 191 (गैरकानूनी जनसमूह), 223 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा), 351 (2) (आपराधिक धमकी) और 352 (शांति भंग) के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal