मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में अर्जुन फाउंडेशन के बैनर तले दर्जनों जीव प्रेमियों ने एकत्र होकर निराश्रित जीवों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से कुत्तों एवं दूसरे जानवरों को स्थाई रूप से विस्थापित कराने का निर्णय आया। ऐसे हालातों में जबकि सरकारों और स्थानीय निकायों के पास इन जीवों के लिए न तो आश्रय हैं और न कोई वैकल्पिक व्यवस्था। ऐसे में यह निर्णय पूरी तरह से अमानवीय व प्रकृति के विरुद्ध है। जीआईसी मैदान में एकत्र हुए जनमानस का मानना है कि प्रकृति में रहने वाला प्रत्येक जीव पारिस्थितिकी तंत्र का ही हिस्सा है। जो जीव इंसानों के बीच रहने आदि और भोजन के लिए इंसानों पर ही आश्रित हैं उनको किसी भी दुर्गम स्थान पर विस्थापित कर देना मानवता के खिलाफ है।
रविवार को अर्जुन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने न्यायालय, सरकारों और स्थानीय निकायों से इस दौरान अपील की कि वे इन निराश्रित जीवों पर भी अपनी दया दिखाएं और इनके जीने के अधिकार को बनाए रखें। साथ ही केंद्र सरकार की एनिमल बर्थ कंट्रोल 2023 योजना को अमल में लाने की भी अपील की, जिससे आम जनता और सड़कों पर रहने वाले जीवों के बीच तनाव की स्थिति पैदा न हो। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से अर्जुन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. संदीप अरोरा, सचिव मोहित त्यागी, कोषाध्यक्ष सावन महेंद्रा, डॉ. स्वाति गुप्ता, अश्वनी शर्मा, लक्षित शर्मा, पंकज कुमार, अभिषेक त्यागी, अनाया चौधरी, आकांक्षा, मान्या, आंचल एवं नयना आदि उपस्थित रहे।

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण
हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था






