कचरे की आड़ में लौट रहा जिले में माफियाराज, लड़ाई नस्ल बचाने की है: धर्मेन्द्र मलिक

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हैलो मुजफ्फरनगर….के साथ फेसबुक होकर भाकियू नेता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि आज तक मेरी पहचान एक किसान नेता और लेखक के रूप में रही है, लेकिन आज मुजफ्फरनगर के कचरा माफियाओं ने रंगदार का नाम दिया है। इन कचरा माफिया लोगों ने डीएम-एसएसपी से मिल कर धर्मेन्द्र मलिक और भाकियू कार्यकर्ताओं पर रंगदारी मागने के गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल खड़े कर दिए। जनपद में तेजी से बढ़ते जल, वायु और अन्य प्रदूषण के कारण बीमारियां बढ़ने का क्रम वर्तमान में जारी है, जो चिंता का कारण है। इस मामले में सब कुछ आपके समक्ष है। मुजफ्फरनगर में आज के वक्त में चिंता नहीं चिंतन का विषय है, जिस पर व्यवस्था में सुधार के लिए आगे आना होगा। यूपी में योगी सरकार के राज में माफिया राज पर सवाल खड़े करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
जनपद में आरडीएफ के नाम पर छिड़ी जंग के बीच में कूड़ा-कचरा जलाने पर प्रतिबंध के बाद भी कोई कार्रवाई न छिड़ने को लेकर रार तेज हो गई है। मामले में ट्रांसपोर्टरों द्वारा लगाए गंभीर आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए भाकियू प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। पुलिस-प्रशासन को मामले में जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
भाकियू अराजनैतिक प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि जिले में पिछले एक सप्ताह से रोज लोग इस तरह की गाड़ियों को पकड़कर संबंधित विभाग को सूचना दे रहे हैं, लेकिन आज तक आरडीएफ के उपयोग को लेकर कोई दिशा निर्देश यूपी सरकार की ओर से जारी नहीं किए गए। प्रतिबंधित गाड़ियों को रोकने में प्रशासन नाकाम है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति कर्तव्य का पालन करता है तो विभागीय अधिकारी इसमें सहयोग नहीं करते। वहीं ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। उन्होंने कहा कि अब जनपद में बंदूक की नोक पर कचरे का परिवहन होगा, इसका उदाहरण बीते दिवस हुई घटना से हो गया। कचरा माफिया इसके परिवहन को लेकर किसी व्यक्ति की हत्या भी कर सकते हैं। प्रदूषण मामले में अब सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ा जाएगा। यह कहना गलत न होगा कि कचरा ढोने का कार्य अब अपराधियों को दिया गया है। इसमें सभी लोगों से अपील है कि इसके खिलाफ एकत्र हो कर लड़ें, यह आपकी आने वाली नस्लों को प्रदूषण से बचाने का संघर्ष है। पेपर उद्योग पानी, वायु, जमीन, स्वास्थ्य सब खराब कर चुका है। अगर आने वाली नस्लों को बचाना है तो ऐसे लोगों के विरुद्ध संघर्ष करना होगा। यह लड़ाई किसान, मजदूर, अमीर, गरीब, व्यापारी सबकी लड़ाई है। इस संघर्ष में सबका सहयोग जरूरी है। धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि इस संघर्ष में अगर मेरी जान भी चली जाये तो इसकी परवाह नहीं करता। प्रशासन अगर अपना कार्य नहीं करता तो नागरिकों का अभियान इसके विरुद्ध जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर 21 मई को

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इएमए के सौजन्य से बालाजी इंस्टीट्यूट एंड इ.एच. रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराबाद में 21 मई गुरुवार को एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगां शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञो द्वारा सभी प्रकार के रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर मेडिसिन

मेयर किरण जैसल ने किया वार्ड 40 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने वार्ड 40 कस्साबान में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डो का समान रूप से विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों द्वारा लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया सीवर लाईन निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं मेयर किरण जैसल ने वार्ड 30 बैरागी कैम्प में सीवर लाईन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल, वार्ड पार्षद सचिन अग्रवाल, धीरेंद्र पुरी, भाजपा कनखल मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा

जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को दी विधिक जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रावली महदूद में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों, कानूनों एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों का

अजरानंद अंध विद्यालय के 2 बच्चों को मिली नई रोशनी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन के प्रयासों से अजरानंद अंध विद्यालय के दो दृष्टिबाधित बच्चों की जिंदगी में रोशनी की नई किरण जगी है। विशेष चश्मे लगने के बाद 13 वर्षीय राजकुमार और 11 वर्षीय कृष्णा की दृष्टि में काफी सुधार हुआ है, और अब उन्हें देखने में आ रही समस्या से राहत मिली है।

ऑपरेशन प्रहर के तहत सिडकुल पुलिस ने पांच सटोरिए दबोचे

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने पांच सटोरियों को गिरफ्तार कर सट्टा बुक, पैन व 5,240 रूपए बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। गुरुवार को सिडकुल पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई बाडी कर रहे जगमोहन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal