कलेक्ट्रेट में दूसरे दिन भी जारी है आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक का धरना

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिंचाई विभाग की ओर से पीनना से चरथावल को जोड़ने वाले राजवाहे की पटरी पर बनाई सड़क वर्तमान में उक्त निर्माण में में मिली भारी अनियमितताओं के बीच कार्रवाई की मांग को लेकर नए साल में आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने मोर्चा खोल दिया है। पीनना निवासी सुमित मलिक ने जिला प्रशासन और शासन को शिकायत भेजकर सड़क निर्माण में गुणवत्ता में भारी कमी के साथ ही मानकों की अनदेखी व संभावित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।
आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय जांच की तो इस निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारियों को भी तलब किया गया। जांच के बाद सीडीओ ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी, जिसमें सड़क निर्माण को निम्न गुणवत्ता का बताते हुए शिकायत में लगाए आरोपों को सही ठहराया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने भी प्रकरण में कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए बताया था कि जांच रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी गई है। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बावजूद अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई न होने से शिकायतकर्ता के साथ ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
गुरूवार को इसी मुद्दे को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने नए साल के पहले दिन कलेक्ट्रेट में पहुंचकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनके समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग धरने पर पहुंचे और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। भूख हड़ताल पर बैठे सुमित मलिक का कहना है कि जांच में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण की पुष्टि हो चुकी है, इसके बाद भी कोई कार्रवाई न होना चिंता का विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन कलेक्ट्रेट में जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई