‘पोल’ की फजीहत के बाद बैकफुट पर आए रेशु

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के सरर्कुलर रोड पर विज्ञापन पोल को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा हाई-वोल्टेज ड्रामा आखिरकार बुधवार को डीएम कार्यालय प्रांगण में डर व अनहोनी की आकांक्षा के बीच समाप्त हो गया। जाट महासभा के कड़े रुख और अपनी चौतरफा फजीहत होती देख उद्यमी सत्यप्रकाश रेशू ने ‘बैकफुट’ पर आते हुए विवादित पोल को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में समर्पित करने का ऐलान कर दिया। सत्य प्रकाश रैशु इससे पहले भी माननीय के खिलाफ बयान बाजी करने के चंद मिनट बाजी बैक फुट पर आ गए थे।
इस बार के विवाद की शुरुआत तब हुई जब सर्कुलर रोड स्थित ‘रेशू चौक’ का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर किया गया। इस कार्यक्रम के बाद उद्यमी सत्यप्रकाश रेशू और आयोजकों के बीच तल्खी बढ़ गई थी। दो दिन पहले रेशू ने आनन-फानन में मीडिया बुलाकर कई गंभीर आरोप लगाए थे उन्होंने कुछ लोगों पर दबंगई के बल पर उनके यूनिपॉल पर कब्जा करने का आरोप लगाया था कि उक्त लोग जबरन उसके यूनिपाल पर कब्जा चाहते हैं। उन्हें ‘मिट्टी में मिलाने’ की धमकी दी गई है। चौधरी चरण सिंह के नाम पर राजनीति की जा रही है। इन आरोपों के बाद जाट समाज और महासभा का गुस्सा भड़क उठा, जिसके परिणामस्वरूप मामला सीधे डीएम दरबार तक जा पहुंचा।
बुधवार को जाट महासभा के बैनर तले धर्मवीर बालियान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख और समाज के बढ़ते दबाव के बीच सत्यप्रकाश रेशू को समझौता करना ही मुनासिब लगा। वह आनन फलन में व्यापारी नेता संजय मित्तल और पूर्व विधायक अशोक कंसल के साथ मौके पर पहुंचे। रेशू ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि वह उक्त विज्ञापन पोल को किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के सम्मान में समर्पित कर रहे हैं। इस घोषणा के साथ ही पिछले कई दिनों से चल रही खींचतान और व्यक्तिगत आरोपों के दौर पर विराम लग गया। शहर में चर्चा है कि रेशू द्वारा मीडिया में दिए गए बयानों ने उन्हें ही कटघरे में खड़ा कर दिया था। समाज के विरोध और व्यापारिक संगठनों के बीच समन्वय की कमी के कारण रेशू अलग-थलग पड़ते दिख रहे थे। पूर्व प्रधानमंत्री के नाम का सहारा लेकर उन्होंने सम्मानजनक तरीके से इस विवाद से बाहर निकलने का रास्ता चुना। यहां यह बताना भी जरूरी है कि इससे पूर्व भी सत्य प्रकाश रेशु बड़े-बड़े दावे करने और मुजफ्फरनगर से पलायन की धमकी देने के बाद कुछ घंटे बाजी योगी सरकार के मंत्री की शरण में चले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal