मुजफ्फरनगर से अग्रोहा धाम तक एक बस चलाने की उठी मांग

Share :

मुजफ्फरनगर। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा जनपद मुजफ्फरनगर की एक बैठक नई मंडी बड़ी धर्मशाला में आहूत हुई, जिसकी अध्यक्षता संजय मित्तल और संचालन दिनेश बंसल ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक कंसल ने गरीब वैश्य समाज के लिए चिकित्सा, शिक्षा और शादी के लिए कुछ कोष बनाए जाने की जरुरत पर जोर दिया।
अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि तेरहवीं में मृत्यु भोज का भविष्य में बहिष्कार होना चाहिए। महामंत्री अनिल तायल ने कहा कि सभी संगठनों को संगठित रखकर समाज की सेवा कार्य करने का आह्वान हुआ है, जिसके परिणाम जल्द ही दिखाई देंगे। शिवकुमार सिंघल ने कहा कि मुजफ्फरनगर से एक बस अग्रोहा धाम के लिए चलनी चाहिए। इसके लिए राज्यमंत्री और एआरएम रोडवेज से मिलकर बस के संचालन का प्रारूप रखा जाएगा। प्रवीण गुप्ता ने कहा कि एक पाठ महाराजा अग्रसेन जी का पाठ्यक्रम में रखा जाए। महासभा में इन सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से विश्वदीप गोयल, अजय सिंघल, अमित अग्रवाल बंटी, मुकेश गुप्ता, शोभित गुप्ता, रजत गोयल, पवन सिंघल, विनीत गर्ग, श्रवण अग्रवाल, कशिश गोयल, अशोक सिंगल, पुरुषोत्तम सिंगल, कपिल गर्ग, विपिन गोयल, शशिकांत गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal