जिले में शिक्षा और तकनीक का नया अध्याय हुआ प्रारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कंपनी बाग के सामने टाटा टेक्नोलॉजी द्वारा निर्माणाधीन सीआईआई आईटी परिसर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए। यह संस्थान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच व मंत्री कपिल देव अग्रवाल के सतत प्रयासों का परिणाम है, जिसमें करीब 262 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हो रहे इस अत्याधुनिक कॉलेज के माध्यम से मुजफ्फरनगर सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार का नया द्वार खुलेगा।
नगर मुख्यालय पर निर्माणाधीन सीआईआईआईटी के निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों को निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह संस्थान आने वाले समय में युवाओं को एडवांस आॅटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, असेंबली लाइन टेक्नोलॉजी, ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी अत्याधुनिक तकनीकों की शिक्षा प्रदान करेगा।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार का लक्ष्य मात्र डिग्री बांटना नहीं, अपितु युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार ने शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में जो भी अब तक ऐतिहासिक सुधार किए हैं, उनके परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें आईआईटी, पॉलिटेक्निक और अब सीआईआईआईटी जैसे नए संस्थान प्रदेश को तकनीकी दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने युवाओं को रोजगार व उद्यमिता से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। एक जिला-एक उत्पाद से लेकर विक्रेता सम्मान योजना, स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया जैसी योजनाएँ युवाओं के भविष्य को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी तकनीकी शिक्षा और रोजगार की शक्ति बनकर उभरेगा।
बता दें, पूरे उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 5 सीआईआईआईटी कॉलेज स्थापित हुए हैं, उनमें से एक मुजफ्फरनगर की धरती पर बन रहा है। यह संस्थान न केवल युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण देगा बल्कि उन्हें आत्म निर्भर बनाते हुए देश-प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करने का अवसर भी प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal