अफसरों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाकियू ने घेरा विकास भवन, दिया धरना

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के दर्जनों कार्यकर्ताओं व किसानों ने मंगलवार को गांव अलीपुर अटेरना में धनराशि जारी होने की संस्तुति के बाद विद्युत ट्रांसफार्मर को न बदले जाने को लेकर धरना दिया। अपनी मांग को लेकर विकास भवन पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने सीडीओ कार्यालय पर धरना देते हुए जिले के अफसरों पर उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया गया। इस दौरान भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने विद्युत आपूर्ति में बाधक बनी व्यवस्था के लिए अफसरों को जिम्मेदार ठहराते हुए चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान न किया जाएया तब तक उक्त धरना विकास भवन में जारी रहेगा। बाद में धरने पर पहुंचे सीडीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।
विकास भवन में धरने पर बैठे भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष चौ. नवीन राठी ने सीडीओ को सौंपे ज्ञापन में बताया कि बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान ने बीते दिनों क्षेत्र के लोगों की मांग पर ग्राम अलीपुर अटेरना में सड़क के किनारे लगे ट्रांसफार्मर को पीछे करने के नाम पर अपनी निधि से 1.95 लाख रुपए की धनराशि दी थी, जिसे अधिकारियों द्वारा अभी तक अवमुक्त न किए जाने से उक्त कार्य नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्युत ट्रांसफार्मर के स्थानांतरित न होने के कारण किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक जिला प्रशासन की ओर से उक्त समस्या का समाधान नहीं किया जाता, उनका धरना जारी रहेगा। इस बीच विकास भवन में जारी धरने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने किसानों से बात की और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि विधायक निधि से जारी धनराशि टेक्निकल वजह से जारी नहीं हो पाई थी, जिसमें सुधार किए जाने के लिए डीआरडीए पीडी की ओर से शासन स्तर पर फिर से पत्र जारी कर दिया गया है। वहीं विद्युत विभाग के अफसरों को धनराशि आने से पूर्व ग्राम अलीपुर अटेरना में ट्रांसफार्मर को बदलने के कार्य को शुरू किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय से विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया पूर्ण हो सके। इस बीच भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने सीडीओ के आश्वासन के बाद धरना समाप्ति की घोषणा कर दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि चार दिनों में काम शुरू नहीं किया गया तो भाकियू पूरे लाव- लश्कर के साथ फिर से सीडीओ कार्यालय पर धरने पर बैठने के लिए विवश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई