चेयरपर्सन ने 4 वार्डों के लोगों को दी विकास की सौगात

Share :

मुजफ्फरनगर नगर विकास को पंख लगाने के साथ आमजन से जुड़ी समस्याओं का स्थाई निदान करने को क्षेत्र में उतरी नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के आवागमन को सुगम बनाने के लिए सार्थक पहल शुरू की। इस कड़ी में उन्होंने चार वार्डों में राज्य वित्त आयोग के तहत 165 लाख रुपये की लागत से बनी 10 सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में हर क्षेत्र में बेहतर यातायात, स्वच्छता और नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों को अपने आसपास स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हुए घर का कूड़ा गाड़ी वालों को देने की अपील भी की।
पालिका प्रशासन द्वारा शहरी विकास में राज्य वित्त के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में पारित कार्यों के पूर्ण होने पर उन्हें जनता को समर्पित किए जाने का क्रम जारी है। मंगलवार को इसी कड़ी में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा पालिका के 4 वार्डों में नवनिर्मित 10 सीसी सड़कों का लोकार्पण करते हुए उद्घाटन किया। वार्ड 3 में सभासद अनिता हसीब राणा के साथ उन्होंने खालापार क्षेत्र में करीब 11 लाख रुपये से निर्मित सड़क का उद्घाटन किया। वार्ड 18 में सभासद ममता बालियान के साथ चेयरपर्सन ने मौ. अवध विहार कॉलोनी में 16 लाख रुपये की लागत से तैयार सड़क जनता को समर्पित की और यहां लोगों के साथ भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। वार्ड 31 मौहल्ला अंकित विहार व लालबाग में करीब 55 लाख रुपये की लागत से तैयार 3 सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का उन्होंने क्षेत्रीय सभासद बॉबी सिंह के साथ उद्घाटन किया। वहीं वार्ड 35 में सभासद अमित कुमार के साथ मीनाक्षी स्वरूप ने करीब 85 लाख रुपये की लागत से बनवाई गई पांच सीसी सड़कों का लोकार्पण किया।
उद्घाटन समारोह में मीनाक्षी स्वरूप ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि सड़कें यातायात को आसान ही नहीं करतीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास की नींव होती हैं। उन्होंने वार्ड वासियों से स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए लगातार नए कदम उठा रहे है, ये प्रयास जनसहयोग से ही पूर्ण हो सकते हैं। स्थानीय लोगों ने उक्त नवनिर्मित सड़कों के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का आभार जताने के साथ वार्ड में पहुंचने पर उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता हरीश अहलावत, शलभ गुप्ता एड, राहुल पंवार, परमजीत राठी, हरेन्द्र आर्य, विजय पाल, अनुज फौजी, अलका चौधरी, नीतू सिंह, रूबी पंवार, बबली, जेई कपिल कुमार, लिपिक संजीव सिंघल, मनोज बालियान, रूचि शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई