लखनऊ/मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और पारदर्शी चयन प्रक्रिया को बढ़ावा देने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने का भव्य राज्य स्तरीय आयोजन रविवार को प्रातः 10:30 बजे से 11:30 बजे तक लखनऊ स्थित लोक भवन के मुख्य सभागार में संपन्न होगा।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं उपस्थित होकर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। साथ ही वे नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन भी देंगे।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बन सकें।
इसी क्रम में जनपद मुज़फ्फरनगर में भी 07 सितम्बर को प्रातः 10:30 बजे राजकीय आई.टी.आई. परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहाँ पर कुल 28 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस ऐतिहासिक क्षण पर जनपद के जनप्रतिनिधि, विशिष्ट अतिथि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहकर अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ और उत्साहवर्धन करेंगे।
प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि उत्तर प्रदेश का प्रत्येक योग्य एवं प्रतिभाशाली युवा सम्मानजनक अवसर प्राप्त कर आत्मनिर्भर बने और प्रदेश की प्रगति में सक्रिय योगदान सुनिश्चित करे। इस दिशा में लगातार हो रहे प्रयास सरकार की प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और सुशासन को दर्शाते हैं।

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से






