कंपनी ने अब तक पालिका से लिये 1.95 करोड़, जमा किये मात्र डेढ़ लाख

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के साथ अनुबंध के आधार पर शहरी सफाई व्यवस्था के लिए काम कर रही जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. कंपनी ने पालिका से डेढ़ माह के कार्य के लिए 01 करोड़ 95 लाख रुपये का भुगतान प्राप्त कर लिया है, जबकि पालिका को टिपिंग फीस के लिए इस डेढ़ माह में अभी तक मात्र करीब डेढ़ लाख रुपया ही जमा कराया गया है।
पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कंपनी के द्वारा किये जा रहे कार्य को लेकर कोई गंभीर शिकायत सामने नहीं आई है। कंपनी को पालिका ने जुलाई के 15 दिन और अगस्त माह का पूरा भुगतान किया है। कंपनी को 1.30 करोड़ रुपये मासिक का भुगतान तय है। तीन वित्तीय वर्ष के 36 माह का अनुबंध पालिका ने किया है। एमआईटूसी जब तक कर्मियों का बकाया देने की लिखित गारंटी जमा नहीं कराती, उसका भुगतान नहीं किया जायेगा। जेएस एनवायरो सर्विसेज के खिलाफ यदि अनुबंध के विपरीत कार्य करने और शर्तों के उल्लंघन का मामला सामना आता है तो कंपनी पर जुर्माना लगाने का अधिकार पालिका के पास है। कार्यवाही की जायेगी।

बॉक्स….
शर्तों का उल्लंघन कर मनमर्जी कर रही कंपनी, लुट रहा समाज
मुजफ्फरनगर। कंपनी जेएस एनवायरो में काम कर रहे कुछ कर्मचारियों ने बताया कि वेतन के नाम पर 8 से 10 हजार ही दिये जा रहे हैं, जो न्यूनतम दैनिक मजदूरी के आधार पर भी नहीं है। जिन कर्मचारियों ने सिक्योरिटी मनी का पैसा पहले जमा नहीं किया, उनके वेतन से सिक्योरिटी मनी के तय किये गये 30 हजार रुपये मासिक आधार पर किश्त के रूप में काटे जा रहे हैं। इसको लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने अपने नेताओं से शिकायत भी की। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज बिडला का कहना है कि कंपनी ने वाल्मीकि समाज के साथ लूट की दुकान खोल ली है। 30 हजार से ज्यादा भी सिक्योरिटी मनी लेने का आरोप लगाते हुए उन्होंने वो जल्द ही इस मामले में पालिकाध्यक्ष से लिखित शिकायत करेंगे। वेतन 8 हजार ही दिया जा रहा है। ऐसे में काफी कर्मचारी शोषण को देखकर नौकरी छोड़ चुके हैं। कंपनी की कार्यप्रणाली भी सही नहीं है, अभी कंपनी को तीन साल काम करना है, पहले ही दिनों में काफी शिकायत सामने आ रही हैं। समाज में इसको लेकर रोष बना हुआ है। वहीं वाल्मीकि समाज के नेता चमनलाल ढिंगान ने कहा कि सिक्योरिटी मनी लेने का कहीं भी कोई प्रावधान नहीं है, पहले भी हमने संगठन की ओर से इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए शिकायत की और प्रदर्शन भी किया था, लेकिन यह लूट जारी है। सभी वार्डों में शत प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं हो रहा है। डलावघर बंद कराने के बाद भी सड़कों पर कू़ड़ा गन्दगी दिखाई दे रही है। खुले वाहनों से कूड़ा ले जाया जा रहा है। शर्तों का कंपनी उल्लंघन कर रही है। चमनलाल का कहना है कि वाल्मीकि समाज के युवाओं से लूट पुरानी परम्परा बन गई है। पहले एटूजेड इनफ्रास्टक्चर ने प्लांट में नौकरी के नाम पर लूटा, इसके बाद जेके इंटरनेशनल कंपनी ने 300 से ज्यादा कर्मियों को भर्ती कर सिक्योरिटी मनी के नाम पर पैसा लिया और भाग गई, इसके बाद एमआईटूसी ने भी कर्मियों का वेतन नहीं दिया और भाग गई अब जेएस एनवायरो सर्विसेज में समाज से लूट का खेल खेला जा रहा है। 10 सितम्बर को लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन है, इसके बाद यहां समाज की समस्याओं को उठाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई