मुजफ्फरनगर। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के बीच पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से समूचे उत्तर भारत में तबाही मची है। इस बीच मौसम विभाग के जारी अलर्ट के बीच यूपी एवं उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश को लेकर जारी रेड अलर्ट के बीच में प्रशासन द्वारा स्कूल बंद करने का निर्देश दिया है। इन्हीं हालातों के बीच मंगलवार के बाद जिले में 3 सितम्बर का भी डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर बीएसए ने अवकाश घोषित करते हुए जिले में सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के साथ सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में 12वीं की छुट्टी घोषित की गई है।
यूपी के कई जिलों में रविवार रात से हो रही झमाझम बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते कई जनपदों समेत मुजफ्फरनगर के सभी स्कूल-कॉलेज बुधवार को तीसरे दिन भी बंद रहेंगे। जिले में मूसलाधार बारिश को देखते हुए मंगलवार सायं डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर बीएसए संदीप कुमार ने 12वीं तक के सभी स्कूल कॉलेजों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आदेशों का उल्लघंन किया गया तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






