अमेरिकी टैरिफ से त्रस्त हुए व्यापारियों ने सड़कों पर उतरकर किया प्रदर्शन, मांगा राहत पैकेज

Share :

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए व्यापारियों व उद्यमियों के हित में सरकार से राहत पैकेज देने की मांग की। व्यापारियों व उद्यमियों को सरकार से अब राहत पैकेज की मांग करते हुए व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने इससे पूर्व सड़कों पर उतरते हुए ज्ञापन में कहा कि अमेरिकी सरकार द्वारा 50 प्रतिशत टैक्स वृद्धि टैरिफ लगाए जाने से भारतीय उद्योग, व्यापारी, उद्यमी और श्रमिक वर्ग प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। इंजीनियरिंग सामान, ड्रग्स, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, ज्वैलरी, रत्न, कालीन, कैमिकल व बर्तनों समेत हजारों वस्तुओं पर उक्त अतिरिक्त टैक्स लगने से उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे तमाम व्यापारियों ने अमेरिकी सरकार द्वारा की गई 50% टैक्स वृद्धि टैरिफ के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच, व्यापार मंडल के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन में संजय मित्तल ने कहा कि देश में अमेरिका द्वारा 50% की टैरिफ लगाने से व्यापारियों, उद्यमियों व श्रमिकों को आर्थिक नुकसान होगा। व्यापारी व उद्योग मंदी की चपेट में न आएं, उनका अस्तित्व सुरक्षित रहे इसके लिए सरकार से मांग है कि व्यापारियों, उद्यमियों व श्रमिकों को राहत पैकेज दिया जाए तथा प्रचार करके स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ की मुहिम चलानी चाहिए। विशेष तौर पर अमेरिकी उत्पादों जैसे ड्रग्स, ज्वैलरी, इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक, कालीन, केमिकल, बर्तन, कोका-कोला, पेप्सी, लिम्का, शैंपू, सर्फ आदि का बहिष्कार करना चाहिए। बाद में व्यापारियों ने शिव चौक पहुंचकर अमेरिका के उत्पादों की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महेश चौहान, राजेंद्र सिंघल, नीरज बंसल, जयपाल शर्मा, प्रमोद त्यागी, अनिल तायल, दीपक गोयल, पुनीत सिंघल, धारा सिंह पाल, लवी गोयल, अमित राय जैन, नरेश अरोड़ा, अमजद सैफी, मनोज पुंडीर, संजय वर्मा, राजेश गोयल, मनोज शर्मा, राजीव गुप्ता, अविरल मित्तल, विनोद वर्मा, परमिंदर धीमान, नितिन जैन, प्रवीण धीमान, बंटी गाबा, अनिल तायल, विकास आहूजा, उज्जवल मित्तल, संजय गोयल, मौ. तारिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal