शहर में दस हजार पेड़ लगायेगी पालिका: मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की ओर से शहर को हरा भरा बनाने के लिए हरित संकल्प को धरातल पर लाते हुए इस बार वृक्षारोपण अभियान में दस हजार पेड़-पौधों का रोपण करने की तैयारी कर ली है। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पर्यावरण संरक्षण की नीति के तहत शहर के 55 वार्डों में चिन्हित 24 स्थानों पर वृक्षारोपण की पूरी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए पालिका अधिकारियों को सभासदों के साथ मिलकर पौधारोपण करने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए पालिका के वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत नौ जुलाई को कम्पनी बाग से की जायेगी।
वृक्षारोपण में नगरीय निकायों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रविवार को शाम प्रदेश के सभी निकायों के अध्यक्ष और अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग करते हुए नौ जुलाई से आरम्भ हो रहे वृक्षारोपण अभियान 2025-25 के सफल क्रियान्वयन के सम्बंध में निर्देश दिये। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भी बोर्ड सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ अपने टाउनहाल स्थित कार्यालय में इस मीटिंग में प्रतिभाग किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए सभी को एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प दिलाया। कहा कि ये वृक्षारोपण अभियान सरकार का पर्यावरण संरक्षण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम का आह्नान करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों में एक भावनात्मक प्रेरणा जागृत की है। हम सभी पीएम मोदी और सीएम योगी के संकल्प को पूर्ण करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान में पालिका को शहरी क्षेत्र में 9932 पेड़ लगाने का लक्ष्य शासन से आवंटित हुआ है। इसके लिए पौधे भी प्राप्त हो चुके हैं और पालिका ने इनका रोपण करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर 24 स्थान चिन्हित किये हैं, इनमें वेदांता, वैशाली, वसुन्धरा, सुरेन्द्रनगर जैसी पॉश कालोनियों के साथ ही किदवईनगर एसटीपी प्लांट, नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज, भोपा रोड और एटूजेड रोड डिवाईडर, कच्ची सड़क व रुड़की रोड डिवाईडर, कांशीराम कालोनी सरकूलर रोड व खान्जापुर कालोनी, जनकपुरी श्मशान घाट, वहलना, सुभाषनगर, कूकड़ा, कृष्णापुरी, नई मंडी स्थल, प्रेमपुरी गांधी पार्क आदि शामिल हैं। कुछ स्थानों पर वृक्षारोपण का काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन नौ जुलाई को वृक्षारोपण के लिए कमला नेहरू वाटिका कम्पनी गार्डन से पर्यावरण संरक्षण का वृहद अभियान शुरू होगा, हमारा प्रयास लक्ष्य से कई गुना अधिक पेड़ शहर में लगाने का रहेगा।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भोपा रोड स्थित विश्वकर्मा चौक डिवाइडर पर चल रहे वृक्षारोपण कार्य का भी निरीक्षण किया तथा स्वयं अपने हाथों से पौधारोपण कर पालिका की शहर के लिए हरित संकल्प की इस मुहिम में सभी की सहभागिता का प्रेरणादायी संदेश देने का काम किया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा विश्वकर्मा चौक से दिल्ली देहरादून हाईवे बाईपास तक बने डिवाइडर पर 250 पौधे लगाए जा रहे हैं, जो न सिर्फ शहर की सुंदरता बढ़ाएंगे बल्कि प्रदूषण को भी कम करेंगे। सभी से योगदान की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति एक पेड़ जरूर लगाएं और पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान दें।
वर्चुअल मीटिंग में मुख्य रूप से सभासद कुसुमलता पाल, ममता बालियान, रितु त्यागी, बबीता उर्फ बॉबी सिंह, मनोज वर्मा, देवेश कौशिक, नवनीत गुप्ता, शौकत अंसारी, प्रशांत गौतम, अमित पटपटिया, रजत धीमान, योगेश मित्तल, नौशाद पहलवान, अन्नू कुरैशी, रविकांत काका, शहजाद चीकू, विजय चिंटू, हसीब राणा, शोभित गुप्ता, सलेक चंद के साथ ही अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, आईटी प्रियेश कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुभाष चौहान की पहल लाई रंग – उत्तर प्रदेश FSDA के निर्णय से दवा व्यापारियों को बड़ी राहत

मुजफ्फरनगर/लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) द्वारा नए होलसेल ड्रग लाइसेंस पर लागू रोक में महत्वपूर्ण राहत दिए जाने के निर्णय का ऑर्गनाइजिंग ऑफ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट, उत्तर प्रदेश (रजि॰) (OCDUP) के महामंत्री सुभाष चौहान ने स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के दवा व्यापारियों के हित में लिया गया ऐतिहासिक एवं

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान! ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में सरकार को चेतावनी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसान समस्याओं को लेकर गुरुवार को सड़कों पर उतरकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के बीच भारतीय किसान यूनियन ने मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के दौरान राकेश टिकैत ने किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार को साफ संदेश दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में

हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा जन-जागरण अभियान प्रारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा अभियान – 2026” के अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद स्तर पर व्यापक जन-जागरण एवं राष्ट्रभक्ति जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा देशभक्ति का संदेश पहुँचाना है। यह अभियान प्रदेश मुख्यालय,

एमजी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की राष्ट्रप्रेम की भावपूर्ण झलक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न देशभक्ति एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इंटर हाउस देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी सुरीली आवाज, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना से सभी का मन मोह लिया। वहीं, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने टाउनहाल परिसर

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मंत्री कपिल देव ने तिरंगा वितरण कर शिव चौक से राष्ट्रभक्ति का दिया विराट संदेश

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत की आज़ादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में शिव चौक पर भव्य तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई