कावंड़ मार्ग पर विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने को विभाग ने पूरे किए इंतजाम

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद में कांवड़ मार्ग की विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिए पावर कारपोरेशन की ओर से हर बिन्दु पर किया कार्य अंतिम पड़ाव की ओर है। ऐसे में कांवड़ मार्ग में पेड़ों की छंटाई से लेकर जर्जर तारों को बदले जाने और ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग व पोल पर पॉलिथीन लपेटने आदि का कार्य किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर शहरी और देहात क्षेत्रों में विद्युत विभाग के एसई और एक्सईएन को मुख्य अभियंता की ओर से कांवड़ मार्ग की सप्लाई को दुरूस्त रखे जाने के निर्देश दिए गये हैं। पावर कारपोरेशन की ओर से इस बार कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे बिजली सप्लाई उपलब्ध रहे, इसके लिए तैयारियों को पूर्ण किए जाने की पहल की है।
उत्तर भारत की धार्मिक कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने को सरकार के निर्देश पर आलाधिकारी हर स्थिति पर पैनी नजरें गड़ाए हुए हैं। इस कड़ी में कांवड़ मार्ग पर पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए है। मुख्य अभियंता विद्युत पवन अग्रवाल ने बताया कि जनपद में कांवड़ मार्ग की विद्युत आपूर्ति को दुरूस्त रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जहां कांवड़ मार्ग की तमाम व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। इसके साथ ही शिवचौक की बिजली सप्लाई को दुरूस्त रखने के सख्त निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि यदि कांवड़ मार्ग की बिजली सप्लाई में लापरवाही के कारण क्षेत्र प्रभावित होता है तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार कांवड़ मार्ग पर यदि कोई फाल्ट होता है तो उसे तत्काल प्रभाव से सही किए जाने के निर्देश सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal