भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंत्री कपिल देव और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का अभिनंदन

Share :

मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम की प्रतिमा अब नगरपालिका परिसर में स्थापित की जाएगी। इस प्रस्ताव को नगर पालिका की बैठक में एकमत से पारित किया गया था। समाज के लिए इस बड़ी सौगात को धरातल पर लाने में भूमिका निभाने वाले यूपी सरकार के मंत्री कपिल देव और नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं भाजपा सभासद राजीव शर्मा को ब्राह्मण एवं त्यागी समाज के सैंकड़ों लोगों ने नागरिक अभिनंदन करते हुए बरसों पुराना सपना पूर्ण करने पर आभार जताया और सम्मानित किया गया।


प्रतिमा नगरपालिका परिसर में स्थित पुस्तकालय के पास भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा की स्थापना नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप कराने जा रही हैं। इस निर्णय से उत्साहित ब्राह्मण और त्यागी समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिक शनिवार को सुबह पटेलनगर नई मंडी स्थित पालिका चेयरपर्सन के आवास पर पहुंचे और इसके बाद उन्होंने ये प्रस्ताव पारित कराने पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर। वहां उनको तिलक कर, शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप ने कहा, कि भगवान परशुराम केवल विष्णु के छठे अवतार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में शौर्य, तप, धर्म और मर्यादा के सजीव प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा की स्थापना नगर के लिए गौरव का विषय होगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए यह संस्कृति, मूल्य और आदर्शों की प्रेरणा बनेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने एक प्रमुख चौराहे का नामकरण भगवान परशुराम के नाम पर करने की मांग की थी, हम पहले ही दिन से इसके लिए प्रयासरत थे, इस प्रयास को मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रस्ताव ने और बल दिया और सभासद राजीव शर्मा के प्रयास सफल हुए अब हम जल्द ही नगर पालिका प्रांगण में मूर्ति स्थापना कराने जा रहे हैं। गौरव स्वरूप ने कहा कि यह पहल केवल एक मूर्ति की स्थापना तक सीमित नहीं रहेगी। यह युवाओं को प्रेरित करने के लिए एक सांस्कृतिक चेतना केंद्र के रूप में कार्य करते हुए सामाजिक एकता, आत्मगौरव और सकारात्मक दिशा का प्रतीक बनेगी।
सभासद राजीव शर्मा ने बताया कि साल 2006 से हम लगातार शहर में भगवान परशुराम की एक भव्य प्रतिमा स्मारक बनवाने के लिए प्रयासरत रहे, आज पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से यह सपना सार्थक हुआ है। तीन जून 2025 की बोर्ड मीटिंग में सम्पूर्ण बोर्ड ने यह प्रस्ताव पारित किया है। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। मुख्य रूप से युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, अमित शर्मा, रविकांत शर्मा उर्फ काका, प्रशांत गौतम, हिमांशु कौशिक के अलावा विष्णु शर्मा, शरद शर्मा, प्रदीप शर्मा, उमादत्त शर्मा, पुनीत वशिष्ठ, अरुण शर्मा, हरीश त्यागी, प्रमोद शर्मा, अक्षय शर्मा, राकेश शर्मा, देवेश शर्मा, हरेंद्र शर्मा, अमित शास्त्री, देवेश शर्मा, दीपचंद, योगेश शर्मा, अजय शर्मा, सहित समाज के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई