मुजफ्फरनगर की तीन निकायों को विकास के लिए मिले 13.50 करोड़

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगरीय विकास योजनाओं को परवान चढ़ाने के लिए जिले की तीन निकायों में विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत नगर विकास विभाग द्वारा 13.50 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई। इसमें सबसे ज्यादा नगर पंचायत चरथावल को दो योजनाओं के तहत सात करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। नगर पंचायत जानसठ को साढ़े पांच करोड़ और नगरपालिका परिषद् खतौली को एक करोड़ रुपये की राशि मिली है। इस धनराशि से इन निकायों में जल निकासी, पथ प्रकाश, मलिन बस्तियों के विकास आदि के लिए कार्य कराये जायेंगे।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगरीय विकाय के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत जनपद की तीन नगरीय निकायों, नगर पंचायत जानसठ और चरथावल तथा नगरपालिका परिषद् खतौली को नगर विकास विभाग की संस्तुति पर विकास कार्यों के लिए 13.50 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात के द्वारा इस सम्बंध में धनराशि अवमुक्त करने की जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया कि नगर विकास मंत्री एके शर्मा के निर्देशों के क्रम में नगरीय निकायों में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत स्वीकृत परियोजनाओं को पूर्ण कराने और अन्य मूलभूत सुविधा विकसित करने के लिए द्वितीय तथा तृतीय किश्त के रूप में धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
नगर पंचायत चरथावल को मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अन्तर्गत विभिन्न कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। इसके साथ ही पंडित दीन दयाल आदर्श नगर पंचायत योजना में चल रहे कार्यों में अगली किश्त के रूप में नगर पंचायत चरथावल को दो करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। नगर पंचायत जानसठ को नगरीय क्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अन्तर्गत दो करोड़ रुपये तथा नगरीय सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अन्तर्गत 3.50 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है। नगरपालिका परिषद् खतौली को नगरीय अन्त्येष्टि स्थल विकास योजना के अन्तर्गत एक करोड़ रुपये की राशि अवमुक्त की जा चुकी है। निकाय प्रभारी एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि जिले में नगरीय निकायों को विभिन्न योजनाओं में कराये जा रहे कार्यों के लिए अगली किश्त के रूप में नगर विकास विभाग के द्वारा धनराशि स्वीकृत कर दी गई। इसके साथ ही अन्य योजनाओं में भी निकायों को पैसा मिला है। किश्त जारी करने के लिए निकायों के द्वारा शासन से लगातार मांग की जा रही थी। पैसा आ चुका है, अब इन निकायों में सम्बंधित योजनाओं के अन्तर्गत विकास कार्य तेजी से सम्पन्न कराये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई