राज्य कर्मियों ने खोला मोर्चा, भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

Share :

मुजफ्फरनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश शाखा मुजफ्फरनगर एवं इण्डियन पब्लिक सर्विस एम्पलोई फेडरेशन द्वारा मुख्यालय स्थित सीएमओ कार्यालय पर सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल के बूते लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया। सीएमओ कार्यालय पर शुरू किए आंदोलन का नेतृत्व परिषद के वरिष्ठ सदस्य केसी राय ने किया, जिसमें जिलेभर के सभी घटक संगठनों ने भागीदारी निभाई। इस दौरान सभी वक्ताओं ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि मांगों को जल्द नहीं माना गया, तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी किया जाएगा।
सीएमओ कार्यालय पर किए आंदोलन का मुख्य उद्देश्य राज्य कर्मचारियों की वर्षों पुरानी लंबित मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करना था। इस बीच भूख हड़ताल में बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और योगी सरकार से अपनी जायज मांगों को शीघ्र पूर्ण करने की अपील की। इस दौरान मंडलीय मंत्री परिषद् कंचन बाला ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए और मंहगाई भत्ते सहित सभी लंबित मुद्दों का समाधान किया जाए। जिलाध्यक्ष संजीव लांबा ने कहा कि बीते वर्षों में कोविड महामारी के बीच कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर सेवा दी, लेकिन इसके बावजूद उनके हितों की अनदेखी हो रही है। मंत्री सुधीर बालियान ने कहा कि वेतन विसंगतियों का समाधान, मृतक आश्रितों की नियुक्ति के साथ दैनिक वेतनभोगियों का विनियमीकरण, सीधी भर्ती प्रक्रिया लागू करने की मांग की। स्टाफ नर्सेज संघ की जिलाध्यक्ष सरिता चौधरी ने उत्तर प्रदेश में केंद्र की तर्ज पर 200 बेड वाले अस्पतालों में नर्सिंग अधीक्षक और 500 बेड पर एक मुख्य नर्सिंग अधिकारी की नियुक्ति किए जाने की पैरवी की। मौहम्मद हारून ने नवसृजित जिला अस्पतालों एवं महिला अस्पतालों को उच्चीकृत करने के साथ मेडिकल कॉलेज स्तर की सुविधाएं और कर्मियों को उनके मूल विभाग में पद के साथ पुरानी पेंशन बहाली और वेतन विसंगतियों के समाधान की मांग की। इस दौरान मंत्री मनोज त्यागी ने डिप्लोमा फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, आॅप्टोमेट्रिस्ट के ग्रेड-पे में सुधार की मांग की। इस दौरान मुख्य रूप से केसी राय, कंचन बाला, सुधीर कुमार बालियान, संजीव लाम्बा, सरिता चौधरी, मौ. हारून, संजय कुमार, रोहित चौधरी, कमल वत्स, वंदना, अनुराग, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal