वैश्य समाज पर हो रहे जुल्मों के विरुद्ध किया विरोध प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में वैश्य समाज के दर्जनों लोगों ने समाज पर हो रहे अत्याचारों, हमलों और उत्पीड़न के विरुद्ध जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। समिति ने वैश्य समाज के साथ हो रही तमाम हिंसात्मक घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में विगत एक माह में यूपी में वैश्य समाज पर हुए जुल्मों की सिलसिलेवार घटनाओं का उल्लेख किया गया। उन्होंने बताया कि बरेली में 20 जून को नवाबगंज क्षेत्र में व्यापारी राजीव गुप्ता को बेल्टों से पीटकर गंभीर रूप से घायल किया गया। फिरोजाबाद में 21 जून को आठ वर्षीय बालिका की बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। प्रतापगढ़ में बिहारगंज बाजार में मिठाई व्यापारी मुकेश जायसवाल और दिलीप जायसवाल को गोली मारी गई। नोएडा में 14 जून को घर में घुसकर दबंगों ने पुरुष, महिलाओं व बच्चों को बुरी तरह पीटा। लखनऊ में चाय बेचने वाली सिमरन गुप्ता को पुलिस कर्मियों द्वारा बेरहमी से पीटा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि वैश्य समाज के व्यापारियों के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। साथ ही मृतक व्यापारियों के परिजनों को 1 करोड़ मुआवजा एवं एक सरकारी नौकरी प्रदान किए जाने की मांग की। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि वैश्य समाज के व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता दी जाए। 60 वर्ष की आयु के बाद वैश्य व्यापारियों को पेंशन की सुविधा दिए जाने की भी मांग की गई। इस दौरान मनीष गोयल, अमित, गौरव महेश्वरी, मनोज गोयल, हरीश कुमार, सौरव कुमार, पंकज सिंघल, श्रद्धा मित्तल, अवतार सिंघल, पवन मित्तल, अनुज गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया मनसा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मनसा देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्था, पेयजल की कमी और शौचालयों पर ताले लगे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ओमप्रकाश जमदग्नि ने मौके पर ही मंदिर प्रबंधन समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया।

भाजपा ने किया दयानंद स्टेडियम हरिद्वार में योग शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरकार के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति

हरिद्वार में वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन ने किया योग सत्र का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम बीएचईएल में योग सत्र का आयोजन किया गया। मॉर्निंग वॉक के साथ शुरू हुए योग सत्र में 45 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। योग शिक्षक सुमित गोयल ने योग का महत्व समझाते हुए सूक्ष्म व्यायाम से सत्र की शुरुआत प्राणायाम व विभिन्न

दलित युवती के अपहरण मामले में गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले विधायक पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दो दिन पूर्व लापता हुई दलित युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक को पुलिस ने रोकने

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में किया गया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास के साथ योग सप्ताह का समापन किया। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में भव्य

“योग भारत की अमूल्य विरासत है”–रंजन कुमार

हरिद्वार (संतोष कुमार)। समूचे देश और विश्व के साथ–साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी आज, बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “योग फॉर हेल्दी एजिंग” । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल उपनगरी स्थित इंटरनेशनल क्लब के सभागार में, एक योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण शिविर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal