सरकारी योजनाओं से अपेक्षित परिवार संग कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा योगेन्द्र नगर का परिवार

Share :

मुजफ्फरनगर। रविवार को अवकाश के बावजूद कलेक्ट्रेट में परिवार संग डेरा डाल धरने पर बैठे योगेन्द्र नगर सिकरी निवासी व्यक्ति ने सरकारी योजना में हो रहे खेल को उजागर करते हुए स्थानीय बीडीओ मोरना के साथ सचिव ग्राम पंचायत सिकरी को सस्पेंड कराने की मांग की। कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों पर कार्यवाही नहीं होती, वह गांव में नहीं जाएगा। हालांकि बाद में नगर मजिस्टेÑट के आश्वासन के बाद परिवार गांव को वापस लौट गया।
रविवार को कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे योगेन्द्र नगर के पीड़ितों ने आरोप लगाते हुए बताया कि वर्ष 2017-18 में बनी प्रधानमंत्री आवास योजना सूची बीडीओ को पात्र व्यक्तियों की प्राप्त करायी थी, जिसमें ग्राम प्रधान, बीडीओ व सचिव ने उक्त सूची को बाद में जाति के आधार पर एक ही समाज के लोगों की बना कर शासन को दी, जो कि गलत है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत सिकरी ब्लॉक मोरना में विभिन्न प्रकार से भ्रष्टाचार व्यापक रूप से फैले हुए हैं और वहां पर विधवा, वृद्ध और युवाओं को हर सरकारी योजना से वंचित रखा जा रहा है जिसके जिम्मेदार ग्राम प्रधान सिकरी, बीडीओ और ग्राम सचिव हैं। पीड़ित परिवार ने उक्त मामले में जांच कराए जाने की मांग करते हुए पात्रों को तमाम योजनाओं का लाभ दिलाए जाने की मांग की। साथ ही वर्ष 2017 की सूची का निरीक्षण करते हुए अपात्रों के आवास निरस्त करने के साथ मनरेगा जॉब कार्ड में पूर्व में हुई धांधली की जांच करते हुए पात्रों को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही ग्राम पंचायत सिकरी का निरीक्षण करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग मैच में ब्लैक पैंथर्स की शानदार जीत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद के सभासदों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। खेल भावना से ओतप्रोत इस मैच में नगरपालिका ब्लैक पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका व्हाइट लायंस को

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal