माननीयों की मौजूदगी में काऊ सेंचुरी में पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

Share :

मुजफ्फरनगर। जिले के तुगलकपुर कम्हेड़ा गांव में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर पीएम नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काऊ सेंचुरी में रविवार को मानसून की पहली बारिश के साथ वृक्षारोपण किया गया। इस विशेष वृक्षारोपण एवं वाटिका स्थापना कार्यक्रम में समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण की पवित्र भावना से प्रेरित तमाम लोगों ने मां के नाम एक पेड़ लगा कर उसका संरक्षण करने की भी प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, महिला आयोग की सदस्या सपना कश्यप, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल एवं काऊ सेंचुरी ट्रस्ट के अध्यक्ष कुश पुरी समेत अन्य पदाधिकारी व अन्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.संजीव बालियान ने बताया कि मानसून की पहली बारिश के साथ काऊ सेंचुरी में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें इस वर्ष 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है और उन्हें केवल लगाने का ही नहीं उनकी देखभाल व संरक्षित करने के लिए भी व्यवस्था बनाई गई है । उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण तो हर वर्ष प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और तमाम लोग करते ही हैं, मगर उन वृक्षों की देखरेख की व्यवस्था नहीं हो पाती। ऐसे में हमने अगले तीन से चार वर्षों तक इन पौधों की परवरिश करने की भी जिम्मेदारी ली है। कार्यक्रम में नीम, बकान, अमरूद व पीपल आदि स्थानीय प्रजाति के वृक्ष लगाये गए हैं। इसके साथ सुसज्जित वाटिका की नींव भी रखी गई, जिसमें पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने के साथ बोर्ड एवं शिक्षाप्रद संदेशों की व्यवस्था होगी। इस कार्यक्रम में मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार वास्तव में आज भी हमें देशसेवा, राष्टÑहित व आत्मनिर्भरता में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। आज का वृक्षारोपण कार्यक्रम उनके सद्विचारों को धरातल पर उतारने की एक छोटी सी परंतु महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई