एनसीआर में शामिल होने का मुजफ्फरनगर को मिला लाभ

Share :

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के एनसीआर में शामिल होने से परिणाम सामने आने लगे हैं, भले ही जनपद को एनसीआर में आने का कोई बड़ा लाभ अभी न मिला हो, लेकिन इसकी जद में सड़कों से हाइवे तक दौड़ने वाले करीब 2.13 लाख वाहन अब सड़कों पर नहीं दौड़ सकेंगे। इन तमाम वाहनों के परिवहन विभाग ने संचालन पर रोक लगा दी है। इसकी जद में जनपद में डीजल के दस साल और पेट्रोल के 15 साल पुराने 2 लाख 13 हजार 396 वाहनों का संचालन अब प्रतिबंधित हो गया है। परिवहन विभाग की ओर से इन तमाम वाहनों की मियाद पूरी हो गई है। ऐसे तमाम वाहनों का संचालन बंद कराने के लिए अब परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए है।
जी हां, यही है एनसीआर क्षेत्र में मुजफ्फरनगर जिले के शामिल होने के बाद का वास्तविक सच। परिवहन विभाग के अनुसार जिले में डीजल के दस साल और पेट्रोल के 15 वर्ष पुराने वाहनों के भविष्य में संचालन पर प्रतिबंध है। उनका तर्क है कि ऐसे तमाम वाहनों के संचालन से एनसीआर क्षेत्र में पर्यावरण दूषित होता है। परिवहन विभाग द्वारा चिन्हित किए वाहनों में जनपद में करीब 2 लाख 13 हजार 396 वाहनों को चिन्हित किया है, जिनकी मियाद पूरी हो गई है। इन वाहनों में डीजल के 10 वर्ष पुराने 77,142 वाहन व पेट्रोल के 15 वर्ष पुराने कुल 1,36,254 वाहन शामिल किए गए हंै। इन वाहनों के संचालन एनसीआर क्षेत्र में प्रतिबंधित हो गया है। एआरटीओ प्रशासन ने इन वाहनों का संचालन को बंद कराने के लिए संबंधित वाहन स्वामी के पास नोटिस भेजा है। ऐसे में भविष्य में ऐसे तमाम वाहन कबाड़ बन गए हैं, जिनका पुलिस या परिवहन विभाग की जद में आ जाने पर चालान निश्चित है, इससे इंकार ही नहीं किया जा सकता।

इन्होंने कहा-
एआरटीओ प्रशासन अजय मिश्रा ने बताया कि जनपद में करीब 2.13 लाख वाहनों का निर्धारित समय पूर्ण हो गया है। इन वाहनों की मियाद खत्म हो जाने के साथ ही भविष्य में इनके संचालन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन चिन्हित वाहनों में 10 वर्ष पुराने डीजल के 77,142 वाहन और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल के 1,36.254 वाहन शामिल हैं। उक्त तमाम वाहन स्वामियों को इस संबंध में नोटिस जारी किए गए हंै, ताकि वाहन स्वामी समय रहते व्यवस्था कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal