मात्र आधे घंटे की बारिश से शहर हुआ जलमग्न, लोग बेहाल

Share :

मुजफ्फरनगर। मौसम के बदले मिजाज के बीच में मानसून ने दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर भारत समेत प्रदेश में अपनी पूरी शक्ति दिखानी शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही, राज्य के करीब सभी हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा व 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से इस दौरान तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है। यह मौसमी बदलाव एक ओर जहां तपती गर्मी से राहत देगा, वहीं दूसरी ओर लोगों को सतर्क रहने की भी जरुरत है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
मौसम विभाग के जारी अलर्ट के बीच रविवार सुबह प्रदेश के अधिकांश जनपदों के साथ जनपद मुजफ्फरनगर के ग्रामीण अंचलों के साथ नगर मुख्यालय पर हुई झमाझम बारिश ने मौसम में राहत का अहसास करा दिया। करीब आधा घंटे की इस बारिश ने नगर के मुख्य बाजारों के साथ गली-मौहल्लों व सड़कों को जलमग्न कर दिया, वहीं शहर की निचली बस्तियों में पानी भरने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करने को विवश होना पड़ा। वहीं घरों से जरुरी कार्यों को निकले वाहन चालकों को शिवचौक के साथ मुख्य सड़कों पर जलभराव के कारण भारी दिक्कतों से रूबरू होना पड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन बंद हो जाने से लोगों को भारी परेशानी उठाने को विवश होते देखा गया। कहना गलत नहीं होगा कि रविवार को इस मौसम की पहली बारिश ने रविवार को नगरीय क्षेत्र को पानी-पानी कर दिया। इसके चलते जहां कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस का दंश झेल रहे लोगों को राहत की बारिश ने सकून देने का काम किया, वहीं नगरीय क्षेत्र के मुख्य बाजारों से सड़कों पर ही नहीं अपितु गली-मौहल्लों में हर ओर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। हालांकि शिवचौक समेत अन्य बाजारों में बारिश के कुछ समय बाद पानी के उतरने का क्रम शुरू हो जाने से जलभराव की समस्या से राहत मिली, लेकिन गली-मौहल्लों से बाजारों तक व्यापारियों एवं आमजन के साथ सफाई कर्मचारियों की तमाम गैर जिम्मेदारियों का नमूना सड़कों से बाजारों और गली-मौहल्लों तक दिखाई दिया। इस बीच विभिन्न खाद्य सामग्री एवं बिक्री के दौरान सामान से निकलने वाली पन्नी, पॉलिथीन और थर्माकोल, बाजारों और सड़कों में सड़कों पर इधर से उधर पानी के ऊपर तैरते हुए दिखाई दिए, जिन्हें बारिश बन्द हो जाने के बाद व्यापारियों व आमजन को अपने प्रतिष्ठानों और घरों से हटाने के लिए पसीने छूटे रहे। इसके साथ निचली बस्तियों में जलभराव के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच साकेत, ब्रह्मपुरी, इंदिरा कॉलोनी, आर्यपुरी, रामपुरी के साथ निचली बस्तियों में शुमार रामपुरी दक्षिणी, एकता बिहार, महमूद नगर, प्रेमपुरी, सरवट, खालापार समेत अन्य क्षेत्रों में पानी भर जाने से घंटों तक परेशान होते देखा गया।
उधर, ग्रामीण अंचलों में राहत की बारिश से जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान दौड़ गई, वहीं खेतों में खड़ी मक्का की फसल को इस बारिश से भारी नुकसान हुआ। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मक्का की फसल बर्बाद हो जाने से किसानों के चेहरों पर मायूसी दिखाई दी। मौसम विभाग के जारी आंकड़ों में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के साथ 13.6 एमएम बारिश दर्ज हुई, जबकि यह आंकड़ा इससे भी कहीं अधिक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने RRTS से किया सफर

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं राष्ट्रहित में किए गए आह्वान के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने गोरखपुर से लौटते समय निजी वाहन का उपयोग न करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे से मोदीपुरम तक मेट्रो एवं ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS)’ के माध्यम से

ज़िला टॉपर वंश सैनी को यशिका चौहान और समर्थ प्रकाश ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मंगलवार को पुरस्कार वितरण आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक उपलब्धियाँ के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं जिनका आयोजन विद्यालय एवं जनपद स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को सम्मानित

जनपद में कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण में अधिकारी गंभीरता से कार्य करें: डीएम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत,पंचायतीराज एवं खंड विकास अधिकारियों मौजूद रहें। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को

एसएसपी हरिद्वार ने दिए नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशे के कारोबार पर कड़ा रूख अपनाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि कोई भी नशा तस्कर और पैडलर गिरफ्तारी से बचने ना पाए। नशा तस्करी

हरिद्वार जिले में 26 पुलिसकर्मी चुने गए मैन ऑफ द मंथ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद के विभिन्न थानों, कोतवाली व यूनिटों में तैनात 26 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए मैन ऑफ द मंच चुना गया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने चयनिय पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वालों के सम्मान से पूरी

एसएमजेएन कालेज के छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएमजेएन कालेज के बीएससी के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा एवं छात्र कल्याण डीन डा.एसके माहेश्वरी ने किया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने गमलों में जिनिया, मैडागास्कर, पेरिविंकल, सूरजमुखी, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, गुलाब आदि के पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण के छात्र-छात्राओं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal