सरदार बलजीत सिंह पर फिर गिरी गाज

Share :

सरदार बलजीत सिंह पर गिरी गाज, कंपनी से हटाए गए
वित्तीय अनियमितता किए जाने के आरोपों में हुई कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका प्रशासन की ओर से नगरीय क्षेत्र को क्लीन एंड ग्रीन बनाने की दिशा में शुरू पहल पर डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन का जिम्मा उठा रही एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी प्रा. लि. कंपनी के जोन वन इंचार्ज सरदार बलजीत सिंह पर एक बार फिर कार्रवाई की गाज गिर गई है। इस बार उनके खिलाफ वित्तीय अनियमितता पाने पर एमआईटूसी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह ने कार्रवाई करते हुए हटा दिया। सिक्योरिटी जमा कराने के नाम पर सुपरवाईजर व ड्राइवरों से अवैध वसूली किए जाने का उन पर आरोप है। उन्होंने बताया कि अब स. बलजीत का कम्पनी के साथ कोई संबंध नहीं है।
नगरपालिका परिषद की पहल पर बीते 16 फरवरी से नगर क्षेत्र के 55 वार्डों से डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन के लिए एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी प्रा. लि. कम्पनी दिल्ली के साथ अनुबंध किए जाने के साथ कम्पनी द्वारा कार्य शुरू किया था। वहीं शहर के डलावघरों से कूडा उठाने का कार्य प्रारंभ है। सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए कम्पनी ने स. बलजीत सिंह को जोन वन का इंचार्ज बनाया था। आरोप है कि स. बलजीत सिंह ने वार्डों में सुपरवाईजर व वाहनों पर रखे गए ड्राईवरों से तय सिक्योरिटी से अधिक धनराशि वसूली गई है, जबकि कम्पनी का नियम है कि जिसे भी रखा जाएगा उससे दस हजार रुपए की रिक्योरिटी जमा कराई जाएगी। बाद में जब उक्त व्यक्ति काम छोडकर जाएगा उसे 10 हजार रुपए जमा की गई सिक्योरिटी वापस कर दी जाएगी। स. बलजीत सिंह द्वारा की गई वित्तीय अनियमितता को लेकर कम्पनी से उन्हें हटा दिया गया है। पूर्व में भी विकास भवन व नगरपालिका में कार्यरत रहे स. बलजीत सिंह पर आरोप लगे थे। उस समय भी उन्हें हटा दिया गया था।

इन्होंने कहा-
परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की निगरानी को लेकर स. बलजीत सिंह को जोन वन इंचार्ज बनाया गया था। उनके द्वारा काफी वित्तीय अनियमितता किए जाने के साथ सुपरवाईजर और ड्राईवरों को रखने के नाम पर सिक्योरिटी से अधिक धनराशि वसूली गई है, जिसके चलते उन्हें कम्पनी से हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

डीएस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आन बान शान से लहराया तिरंगा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को डीएस पब्लिक स्कूल में देश की स्वतंत्रता के 80वे महापर्व के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ देश के शहीदों को नमन करते हुए पूरी आन बान शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर रेनू शर्मा, एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन तथा प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने संयुक्त रूप

80वें स्वतंत्रता दिवस पर एमजी पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल एवं एमजी पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष भीमसेन कंसल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित

टाउनहाल में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर के मुख्यालय टाउनहाल में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगरपालिका प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान भी अतिथि के

तिरंगे के साथ दिखी स्वच्छ मुजफ्फरनगर की नई तस्वीर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर की स्वच्छता व्यवस्था में बदलाव का असर अब उन स्थानों पर भी साफ दिखाई देने लगा है, जो कभी गंदगी और कूड़े के बड़े केंद्र के रूप में पहचाने जाते थे और शहर की एक बदरंग तस्वीर पेश कर रहे थे। नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के कार्यकाल में शहरी

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal