बान नगर में एमडीए का गरजा महाबली, 5 बीघा अवैध निर्माण ध्वस्त

Share :

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-4, थाना कोतवाली क्षेत्र में मंडलायुक्त की प्रेरणा एवं एमडीए की उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों पर बिना अनुमति किए जा रहे निर्माणों पर बुल्डोजर के माध्यम से अफसरों ने कानून का पाठ पढ़ाया। टीम ने इस बीच क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिंगकर्ता राजकुमार व अनिल कुमार द्वारा स्थल-खसरा 445, बान नगर चरथावल रोड में करीब 05 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के बाद पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।
मंगलवार को एमडीए टीम की ओर से की गई उक्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान एमडीए अधिकारियों द्वारा विकास क्षेत्र जोन-4 कोतवाली क्षेत्र में उक्त 01 स्थल पर लगभग 05 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही उक्त अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान एमडीए के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम के साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीराम कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में सजी नृत्य और संगीत की महफिल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस संकाय द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक ‘तरंग: रिदम ऑफ़ न्यू बेगिनिंग्स’ रहा। इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एकल नृत्य, समूह नृत्य, हास्य व्यंग्य, युगल नृत्य तथा शायरी का शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम ग्रुप ऑफ

बोनस समेत मांगों को लेकर भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी यूनियन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बोनस और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन (HEWTU) सोमवार को शाम चार बजे सीएफएफपी गेट पर भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। रविवार को यूनियन अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामयश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। रामयश सिंह ने कहा कि कई

विधायक रवि बहादुर ने दादूपुर गोविंदपुर और मीरपुर में किया सड़क निर्माण का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर एवं मीरपुर में ग्रामीणों के साथ फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। दादूपुर गोविंदपुर में 25 लाख और मीरपुर में 91 लाख रूपए की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों

एनयूजेआई ने किया गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एनयूजेआई के तत्वावधान में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रैस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी,

भाजपा जिला अध्यक्ष विजय वर्मा का युवा पंजाबी संगठन ने किया भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर विजय वर्मा की नियुक्ति होने पर युवा पंजाबी संगठन, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। गांधी कॉलोनी स्थित वैष्णो देवी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने विजय वर्मा को

सोनार समाज ने हर्षोल्लास से मनाया श्री अजमीढ़ जी महाराज का जन्मोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के भगत सिंह रोड स्थित सुनारो क़ी धर्मशाला पर सुनारो के अग्रज श्री अजमीढ़ जी महाराज का जन्मोत्सव, पूजा अर्चना के बाद बुजुर्गो का हुआ। इस दौरान पटका पहनाकर सम्मान, जन्मोत्सव मे उपस्थित सैंकड़ो क़ी भीड़ ने बाबा के जन्मोत्सव को मनाया। पर्व के रूप मे कार्यक्रम मे सोनार समाज समन्वय समिति

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal